Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ देख छूटे पाकिस्तानियों के पसीने, बौखलाहट में बोल गए ऐसी बात, कि हो गई फजीहत, VIDEO VIRAL

'धुरंधर 2' ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को दुनिया के हर कोने से प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं पाकिस्तानियों के गले से ये सच्चाई नहीं उतर रही है, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पड़ोसी मुल्क की छटपटाहट साफ झलक रही है.

‘धुरंधर 2’ इन दिनों दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को जहां भारत समेत कई देशों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं पाकिस्तान से इसका एक बिल्कुल उल्टा रिएक्शन सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी फैमिली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिल्म को लेकर तीखी आलोचना करते नजर आ रहे हैं.

पाकिस्तानियों को नहीं पसंद आई फिल्म

दरअसल, पाकिस्तान और कुछ गल्फ देशों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगा हुआ है. ऐसे में वायरल वीडियो में नजर आ रही पाकिस्तानी फैमिली ने ये फिल्म यूके में देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे घटिया और थर्ड क्लास तक बता दिया.

---विज्ञापन---

वीडियो में परिवार के लोग कहते दिख रहे हैं, कि ये फिल्म सिर्फ भारत की मीडिया को खुश करने के लिए बनाई गई है. उनका मानना है, कि फिल्म का पहला पार्ट ज्यादा बेहतर था, और इस बार कहानी व प्रेजेंटेशन कमजोर लगे.

अक्षय खन्ना को किया मिस

इस रिएक्शन में सबसे दिलचस्प बात ये रही, कि परिवार ने अक्षय खन्ना को खासतौर पर याद किया. उनका कहना था, कि पहले पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना ने जान डाल दी थी, जिसकी कमी इस सीक्वल में साफ महसूस हुई.

इतना ही नहीं, वीडियो में मेजर इकबाल के डायलॉग्स का जिक्र करते हुए, कुछ तीखे बयान भी दिए गए, जिसने इस क्लिप को और ज्यादा वायरल बना दिया.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स ने इस पाकिस्तानी फैमिली को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उनके रिएक्शन को ओवररिएक्शन बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिए.

कमेंट सेक्शन में यूजर्स का कहना है, कि फिल्म को लेकर इस तरह के रिएक्शन सिर्फ पब्लिसिटी बढ़ाने का काम कर रहे है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा

एक तरफ जहां ये विवाद चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, और ये बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है. बहरहाल, फिल्म को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन इतना तय है, कि ‘धुरंधर 2’ इस वक्त चर्चा के केंद्र में बनी हुई है.

First published on: Mar 22, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola