Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहलगाम हमले के बाद यूजर्स के निशाने पर वाणी-फवाद, Abir Gulal को बैन करने की उठी मांग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वाणी कपूर और फवाद खान की मूवी 'अबीर गुलाल' पर बैन की मांग उठ गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

abir gulal movie
abir gulal movie

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई है। इसके बाद से देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। देशवासी लगातार भारत सरकार को आतंकियों का खात्मा करने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं इसी बीच यूजर्स के निशाने पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी अपकमिंग मूवी ‘अबीर गुलाल’ को बैन करने की मांग उठा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के वो हीरो किरदार, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुन के मारा

---विज्ञापन---

गुस्साए लोगों ने की अपील

पहलगाम हमले से गुस्साए लोग पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मूवी भारत में रिलीज नहीं होने देना चाहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यूजर्स इस मूवी को बायकॉट करने की मांग उठा रहे हैं। इंटरनेट पर लोग फवाद खान और उनकी मूवी का विरोध कर रहे हैं।

लीड रोल में फवाद

दरअसल अबीर गुलाल को बैन करने की मांग इसलिए उठाई जा रही है क्योंकि इस मूवी में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लोग नहीं चाहते कि किसी भी पाकिस्तानी एक्टर की मूवी भारत में रिलीज हो। वहीं फवाद के साथ वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘अबीर गुलाल को भारत के किसी भी थिएटर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या हम पाकिस्तानी एक्टर्स को अब भी भारत में अबीर गुलाल जैसी फिल्में बनाने की अनुमति देंगे?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मूवी को बैन करना चाहिए।’

कब रिलीज होने वाली मूवी?

अबीर गुलाल का जिस तरह से विरोध किया जा रहा है, उससे साफ तौर पर लग रहा है कि भारत में इसका रिलीज होना मुश्किल है। महाराष्ट्र में पहले से ही इस मूवी पर विरोध हो रहा था। इस मूवी की रिलीज डेट 9 मई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में देखें आतंकवाद का खौफनाक चेहरा, एक तो रिलीज होने को तैयार

First published on: Apr 23, 2025 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola