Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड के वो हीरो किरदार, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुन के मारा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आज हम आपको उन बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मूवीज में हीरो बनकर आतंकियों को खात्मा किया।

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई। वहीं इस घटना के बाद से देश के लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है। इस कायरता का हर कोई बदला ही चाहता है। आज हम आपको उन बॉलीवुड हीरो के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुन कर मारा है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में देखें आतंकवाद का खौफनाक चेहरा, एक तो रिलीज होने को तैयार

---विज्ञापन---

Vicky Kaushal

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए थे। विक्की ने मूवी में पाकिस्तान में जाकर आतंकियों का खात्मा कर पुलवामा अटैक में शहीद हुए 19 जवानों का बदला लिया था। इस मूवी को आप जी-5 पर देख सकते हो।

---विज्ञापन---

Emraan Hashmi

इमरान हाशमी भी अपनी अपकमिंग मूवी ग्राउंड जीरो में आतंकियों का मास्टरमाइंड गाजी बाबा का खात्मा करते नजर आएंगे। गाजी बाबा साल 2001 में हुए संसद अटैक का मास्टरमाइंड था। इसके बाद भारतीय जवानों ने उसका अंत करने के लिए ऑपरेशन चलाया था जिस पर ग्राउंड जीरो मूवी बनी है। ये 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

---विज्ञापन---

Sunny Deol

बॉर्डर में सनी देओल भी अपनी भारतीय सेना के साथ पाकिस्तानियों पर हमला करते नजर आते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वो बिना किसी खौफ के आतंकियों का खात्मा करते नजर आते हैं। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Sidharth Malhotra

इस मूवी में कारगिल युद्ध के रियल लाइफ हीरो विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। इस किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बखूबी निभाया है। साथ ही वो आतंकियों से बेखौफ लड़ते नजर आ रहे हैं। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

Hrithik Roshan

लक्ष्य मूवी में ऋतिक रोशन ने भी आतंकियों का घर में घुसकर अंत किया था। मूवी में इस मूवी की कहानी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर बेस्ड है। इस मूवी में ऋतिक के साथ-साथ प्रीति जिंटा, बोमन ईरानी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर मोहनलाल का इमोशनल नोट, तो अनुपम खेर के छलके आंसू; क्या बोले सेलेब्स?

First published on: Apr 23, 2025 11:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola