Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब Aamir Khan को देख धोखा खा गए लोग! देखते ही बोले ‘सुनील सर आइये’, एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

अक्सर ही देखा गया है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आमिर की नकल करते रहते हैं. वहीं हाल ही में कुछ लोग आमिर खान को देखकर धोखा खा गए और उन्हें सुनील ग्रोवर समझ बैठे. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Aamir khan-Gauri Spratt, Sunil Grover
Aamir khan-Gauri Spratt, Sunil Grover

आमिर खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों वह अक्सर ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ ही स्पॉट किए जाते हैं. वहीं, हाल ही में आमिर खान को देख लोग धोखा खा गए और लोग उन्हें सुनील सर सुनील कहकर पुकारने लगे. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि हैप्पी पटेल की स्क्रीनिंग का है. इस वीडियो में सबसे पहले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एंट्री लेते हैं और इस दौरान वहां मौजूद पपराजी उन्हें आमिर सर, आमिर सर आइये कहकर चिल्लाने लगते हैं. जिसपर सुनील ग्रोवर मुस्कुराते हैं.

---विज्ञापन---

आमिर को सुनील कहे जाने पर ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

इसके बाद आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इवेंट में एंट्री लेते हैं. इस दौरान गौरी और आमिर ग्रे कलर की टी-शर्ट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था. वहीं, जैसे ही आमिर एंट्री लेते हैं तो पपराजी उन्हें सुनील सर, सुनील सर आइये कहकर बुलाते हैं. इसके बाद आमिर मुस्कुराते हैं और सभी को सैल्यूट करते हैं. आमिर का ये रिएक्शन देख वहां मौजूद सभी लोग जोरों से हंस देते हैं.

अक्सर ही आमिर की नकल उतारते हैं सुनील ग्रोवर

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर अक्सर ही आमिर खान की मिमिक्री करते रहते हैं. वह उनकी नकल इतने बेहतरीन ढंग से उतारते हैं कि लोग कॉमेडियन की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं. यहां तक कि कपिल शर्मा शो के दौरान भी सुनील ग्रोवर को तमाम बार आमिर की नकल करते हुए देखा गया है.

---विज्ञापन---

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे आमिर खान

काम को लेकर बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह फिल्म उनके प्रोडक्शन में बनी है. फिल्म में साई पल्लवी नजर आएंगी. इसके अलावा वह सनी देओल के साथ फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- अचानक हुई इस कोरियाई एक्टर की मौत, ड्रग्स मामले में जा चुके हैं जेल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2026 11:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola