Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बारिश में बेटे आजाद संग फुटबॉल खेलते नजर आए आमिर खान, सामने आया मजेदार वीडियो

Aamir Khan Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान उन सितारों में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए […]

---विज्ञापन---

Aamir Khan Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान उन सितारों में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब जाने जाते हैं। एक्टर बखूबी तरह जानते हैं कि काम के साथ-साथ फैमिली को भी वक्त दिया गए।

इस बार कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे आमिर अपने छोटे बेटे आजाद के साथ मुंबई की बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में बाप-बेटे फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं और ऊपर से झमाझम बारिश हो रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएSaif Ali Khan: लंदन में फैमिली संग वेकेशन मना रही है करीना कपूर, पति सैफ उठा रहे हैं शॉपिंग बैग

---विज्ञापन---

और पढ़िएइस खूबसूरत जगह मलाइका के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे अर्जुन कपूर, लेडी लव संग रवाना हुए एक्टर

इस वीडियो को आमिर के ऑफिशल प्रॉडक्शन हैंडल पर शेयर किया है। साफ देखा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी इंजॉय करते दिख रहे हैं। बारिश की बूंदों से छपाछप इस मैदान में बेटा आजाद पापा आमिर पर भारी पड़ता दिख रहा है।

---विज्ञापन---

दोनों पार्किंग एरिया के छोटे से स्पेस में फुटबॉल खेल रहे हैं और बारिश का भी लुत्फ उठा रहे हैं। वीडियो में एक जगह आजाद कह रहा कि उसके 3 स्कोर हुए जबकि आमिर कहते हैं कि 1 ही हुआ है। ये पहली बार नहीं है जब आमिर ने बेटे के साथ इस तरह क्वॉलिटी टाइम बिताया हो। इससे पहले भी कई बार एक्टर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। एक्टर की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

---विज्ञापन---

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

---विज्ञापन---

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 22, 2022 11:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola