Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी होते ही तीसरी बेगम गौरी स्प्रैट को आमिर खान ने किया Kiss, वीडियो हुआ वायरल

Aamir Khan Kiss Gauri Spratt: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

Aamir Khan Kiss Gauri Spratt: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने आखिरकार अपने परिवार और बच्चों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर ली है. गौरी स्प्रैट और आमिर खान ने भारी बारिश के बीच अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निकाह के पेपर पर साइन किया. इसके साथ ही उन्होंने एक-दूसरे से शादी को वचन भी दिए. शादी के वचन देने के बाद आमिर खान ने सबके सामने अपनी तीसरी बेगम गौरी स्प्रैट को किस किया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

आमिर खान ने किया गौरी स्प्रैट को किस

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लविंग कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस वीडियो में न्यूली वेड कपल आमिर और गौरी शादी के बाद एक-दूसरे के साथ नाचते और गले मिलते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, वीडियो में आमिर शादी के बाद गौरी स्प्रैट के हाथों पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दिए. आमिर और गौरी की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस के बीच भी आमिर की शादी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

गौरी की इमोशनल स्पीच

एक दूसरे वीडियो में गौरी ने शादी के बाद आमिर के लिए अपने प्यार को व्यक्त करते हुए एक इमोशनल स्पीच दी, जिसमें उन्होंने आमिर को अपना आश्रय और रक्षक बताया है. गौरी के शादी के वचन पढ़ने के बाद आमिर के लिए प्यार व्यक्त किया. इसके बाद आमिर और गौरी एक-दूसरे के साथ नाचते हुए नजर आएं. यहां, आमिर और गौरी नाचते हुए एक-दूसरे के गले लगे और गालों पर किस किया. इस दौरान मौके पर आमिर खान का पूरा परिवार और बच्चे भी मौजूद थे.

First published on: Jul 05, 2026 11:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola