Birthday Special: अधिकतर लोगों को लगता है कि स्टार किड्स की लाइफ बिल्कुल स्मूथ होती है। उनको लाइफ में स्ट्रगल कभी नहीं देखना पड़ता है। उनको एक्टिंग आए या न आए पर काम तो मिल ही जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप कुछ प्रतिशत तक गलत सोचते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी टॉप एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक दिग्गज अभिनेता की बेटी के बाद भी वेटर की नौकरी की थी। इसके बाद जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की तो एक एक छोटा सा रोल मिला। करीब तीन साल स्ट्रगल के बाद 2013 में आई एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। आज वे एक सफल एक्ट्रेस के साथ ही कई करोड़ का मालकिन भी हैं।।
कौन है वो हसीना?
ये एक्ट्रेस और कोई नहीं श्रद्धा कपूर हैं। जो दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, श्रद्धा की मौसी हैं। इसके बावजूद एक समय ऐसा भी था, जब उनको एक कॉफी शॉप में वेटर का काम करना पड़ा था।
पढ़ाई के दौरान किया था काम
एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर बोस्टन में पढ़ाई के दौरान वे अपने खर्चे चलाने के लिए एक कॉफी शॉप में वेटर का काम कर चुकी हैं। जब वे वापस इंडिया आईं तो उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया था। साल 2010 में उनको फिल्म ‘Teen Patti’ में एक छोटा साल रोल मिला था, लेकिन साल 2013 में आई फिल्म ‘Aashiqui 2’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
3 मार्च को होता है जन्मदिन
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। माता और पिता व मौसी के बॉलीवुड में होने का बाद भी श्रद्धा ने अपनी काबलियत के दम पर नाम कमाया है।
सिंगिंग भी है टैलेंट
श्रद्धा ने सिंगिंग में भी अपना टैलेंट दिखाया है। उन्होंने ‘Galliyan’ (Ek Villain), ‘Sab Tera’ (Baaghi) और ‘Teri Galliyan’ जैसे गाने गाए हैं, जो काफी पॉपुलर हुए।
लव लाइफ की भी हुई चर्चा
श्रद्धा कपूर की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। जब वे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं तब उनका नाम मशहूर डायमंड ब्रान्ड TBZ चेन के मालिक वनराज जावेरी से जोड़ा गया। कहा जाता है कि वे उनका बचपन का प्यार थे। श्रद्धा का नाम आदित्य रॉय कपूर, फरहान अख्तर, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा से भी जोड़ा गया। अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेड राहुल मोदी बताए जाते हैं। हालांकि श्रद्धा ने कभी अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात नहीं की है।
इतनी है नेटवर्थ
श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2024 तक वे 123 करोड़ की मालकिन थीं। वे अभी एक फिल्म का 3 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्टिंग के अलावा श्रद्धा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। श्रद्धा ने Veet, Lakme, the body shop. vogue eyewear जैसी कंपनियों के विज्ञापन किए हैं। श्रद्धा का अपना एक फैशन ब्रांड भी है, जिसका नाम ‘लेबल इमारा’ है। इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी कर रखा है।
उनके पास जुहू इलाके में बीच के किनारे एक आलीशान घर है। उनके फैमिली होम की कीमत 60 करोड़ और मड आइलैंड वाले बंगले की वैल्यू 20 करोड़ रुपये है। साल 2019 में श्रद्धा को Forbes Top 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक लोग…’ Bipasha Basu का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्या Mika Singh पर निकाली भड़ास?