Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘टॉक्सिक लोग…’ Bipasha Basu का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्या Mika Singh पर निकाली भड़ास?

Bipasha Basu Vs Mika Singh: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के शॉकिंग बयान के बीच अब बिपाशा बसु ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इनडायरेक्टली सिंगर को टॉक्सिक बता दिया है। मीका ने बिपाशा को लेकर कहा था कि वो अपनी वजह से आज घर पर बैठने के लिए मजबूर हैं।

---विज्ञापन---

Bipasha Basu mika singh
Bipasha Basu mika singh

Bipasha Basu Vs Mika Singh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उसकी वजह से वो अचानक सुर्खियों में आ गए। मीका सिंह ने कहा था कि बिपाशा को उनकी वजह से फिल्में नहीं मिल पा रही हैं और इसलिए वो घर बैठने पर मजबूर हैं। मीका सिंह के इस शॉकिंग बयान के बीच अब बिपाशा बसु ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इनडायरेक्टली सिंगर को टॉक्सिक बता दिया है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘बालिका वधू’ बनेगी एकता कपूर की नई नागिन? Naagin 7 पर Avika Gor का बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

बिपाशा बसु ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (Bipasha Basu Vs Mika Singh)

मीका सिंह के विवादित बयान के बीच बिपाशा बसु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिपाशा ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए मीका सिंह के बयानों पर रिएक्ट किया है, उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है,’टॉक्सिक लोग अराजकता फैलाते हैं, उंगली उठाते हैं, दोष दूसरों पर मढ़ते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।’

---विज्ञापन---

बिपाशा बसु ने दी किससे दूर रहने की सलाह

मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करणवीर ग्रोवर के प्रोफेशनल बिहेवियर पर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि वो दोनों अपनी बदौलत ही आज घर पर बैठने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट के साथ एक नोट भी साझा किया है। बिपाशा बसु ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘टॉक्सिसिटी और नेगेटिविटी से दूर रहे हैं, गॉड ब्लेस ऑल दुर्गा दुर्गा।’ मीका का खुलासा किया है कि वो सीरीज ‘डेंजरस’ में बिपाशा नहीं बल्कि किसी नए एक्ट्रेस को करण के साथ कास्ट करने वाले थे, लेकिन बिपाशा की वजह से उनको कास्ट किया गया था।

---विज्ञापन---

मीका सिंह ने बिपाशा बसु पर लगाए आरोप

हाल ही में मीका सिंह ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी वेब सीरीज ‘डेंजरस’ का किस्सा बताते हुए कपल को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए। इसके साथ ही उन्होंने उन पर आरोप भी लगाए। मीका ने बिपाशा बसु को लेकर कहा, ‘आप सोचते हैं कि वह आज बेरोजगार क्यों हैं? भगवान सब देख रहे हैं। ‘ सिंगर का कहना है कि ‘डेंजरस’ की शूटिंग के समय बिपाशा और करण ने काफी दुखी किया था, मेरी सीरीज का बजट 4 करोड़ था, लेकिन उन दोनों के नखरों की वजह से वो 14 करोड़ के पार चला गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डिवोर्स रूमर्स के बीच बेटे की बर्थडे पार्टी से नदारद रहे गोविंदा! मां-बहन संग यश ने काटा केक

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2025 05:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola