Salman Khan Bigg Boss: सलमान खान पिछले एक दशक से ‘बिग बॉस‘ को होस्ट कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस को भी स्टेज पर उनको देखने की आदत सी हो गई है। साथ ही ‘बिग बॉस’ को सलमान खान का शो बोला जाता है। शो में उनकी मौजूदगी ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। सलमान की वजह से ही लाखों लोग इस शो के फैंस हैं। वहीं ‘बिग बॉस’ के फैन पेज और एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग छोड़ने का प्लान कर रहे हैं। ये सीजन उनका लास्ट सीजन हो सकता है। वहीं अगर वो शो की होस्टिंग को छोड़ते हैं तो उनकी जगह ये 5 स्टार्स भी शो को होस्ट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स का नाम शामिल है?
अनिल कपूर
‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 3 अनिल कपूर होस्ट कर चुके हैं। वहीं सलमान खान अगर ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग छोड़ते हैं तो अनिल कपूर भी उनकी जगह ले सकते हैं। दर्शक उन्हें होस्टिंग करते हुए अच्छी तरह से देख चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Allu Arjun से भी अमीर है बॉलीवुड का ‘लक्की’, 13 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करोड़ों की नेटवर्थ
रोहित शेट्टी
डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी इस सीजन यानी ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान की गैरमौजूदगी में होस्ट करते नजर आ चुके हैं। वहीं रोहित ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि वो अगले आने वाले सीजन में सलमान खान की जगह ले सकते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फराह खान
‘बिग बॉस’ के कई एपिसोड्स को फराह खान होस्ट कर चुकी हैं। वहीं बखूबी उन्हें घरवालों की क्लास लगाते भी देखा गया है। फराह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अगर सलमान खान शो की होस्टिंग ना करने का फैसला करते हैं तो उनकी जगह फराह खान भी शो को होस्ट कर सकती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करण जौहर
मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन को होस्ट कर चुके हैं। वहीं फैंस ने ये पसंद भी किया था। करण वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की वाट भी लगाते नजर आए थे। वहीं करण भी इसके अच्छी चॉइस हो सकते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कंगना रनौत
कंगना रनौत ‘बिग बॉस’ की तरह ही ‘लॉकअप’ शो को होस्ट कर चुकी हैं। उस शो को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं कंगना की बेबाकी उस शो में काफी उभरकर दिखाई दी थी। उस शो में कंगना बेझिझक कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आई थीं। वहीं ‘बिग बॉस’ की होस्टिंग के लिए कंगना भी अच्छी चॉइस हो सकती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Salman Khan के सामने उठा कशिश-अविनाश का मुद्दा, जानें Sikandar ने किसे ठहराया दोषी?