Bigg Boss 18 Low TRP: रियलिटी शो बिग बॉस टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। शो ने हर दिन लाखों ऑडियंस को एंटरटेन किया है। हर सीजन पिछले सीजन से बेहतर रहा है। घर में जानी-मानी हस्तियां आकर रहती हैं। वहीं समय-समय पर इन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। इस बार का सीजन जनता को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। हर वीकेंड पर इसकी टीआरपी भी गिरती नजर आती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर पॉपुलर स्टार्स और उनके बीच लड़ाई-झगड़े के बाद भी शो का ग्राफ नीचे क्यों जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है?
18 साल से चल रहा बिग बॉस
18 साल से ये शो अपने दर्शकों को एंटरटेन करता दिखाई दे रहा है। शो का हर सीजन पिछले सीजन से बेहतर रहा है। हर सीजन में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे शिरकत करते हैं। वहीं शो के माध्यम से ये सितारे घर-घर में फेमस भी हो जाते हैं। बिग बॉस हर साल अपनी नई थीम और नए सेट डिजाइन से लोगों को पसंद आता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पहले आती थी छप्पर फाड़ टीआरपी
साल 2006 में इस शो की शुरुआत हुई थी। शो के पहले ही सीजन ने छप्पर फाड़ टीआरपी दी थी। वहीं सलमान खान को शो का होस्ट बनाया गया। जिसके बाद ऑडियंस इस शो को और ज्यादा पसंद करने लगी। वहीं अब हाल के सीजन में टीआरपी में गिरावट देखी जा रही है। शो ने फैंस के उत्साह को खो दिया है। इसकी वजह और कुछ नहीं बल्कि शो की गिरती रेटिंग ही सामने आई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फराह खान की अदालत में हुई घरवालों की सुनवाई, रजत को बाहर निकालने की दी धमकी
पॉपुलर स्टार्स की कमी
वहीं बिग बॉस 14 के पहले रनरअप राहुल वैद्य ने गिरती टीआरपी पर चिंता जाहिर की है। राहुल ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पॉपुलर स्टार्स के बजाय शो में अब सोशल मीडिया स्टार्स को कास्ट किया जा रहा। इसकी वजह से ही लोग शो को देखने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। राहुल ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि लोग सोशल मीडिया स्टार्स के बजाय पॉपुलर स्टार्स को शो में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। राहुल ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे फिल्मी हस्तियां, टीवी सितारे, गायक या राजनेता जनता इन सब को देखना ज्यादा पसंद करती है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोशल मीडिया स्टार्स बड़ी वजह
राहुल ने कहा कि शो के 18 सीजन पूरे हो गए हैं और हर सीजन में 20 लोगों को कास्ट किया जाता है और इनमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स भी होते हैं। यानी लगभग 400 से ज्यादा प्रतिभागी शो का हिस्सा बन चुके हैं। इसकी वजह से अब नए चेहरा मिलना मुश्किल हो गया है। इसलिए ही मेकर्स सोशल मीडिया स्टार्स को लेकर आ रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सुस्त वीकेंड का वार
वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रह चुकी काम्या पंजाबी ने भी इस पर अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि यह अब पहले जैसा व्यक्तित्व-संचालित शो नहीं रहा है। अब कंटेस्टेंट्स फालतू के मुद्दों पर ज्यादा बहस करते हैं। काम्या ने इस सीजन की तुलना सीजन 7 से की। उन्होंने कहा कि वीकेंड का वार में भी अब सार्थक बातचीत की कमी खलती है। वीकेंड का वार काफी सुस्त लगता है। ये ही वजह है कि शो की टीआरपी गिरती जा रही है।
यह भी पढ़ें: America’s Got Talent के कॉमेडियन कबीर सिंह का निधन, छोटी उम्र में हासिल किया था बड़ा मुकाम