Bigg Boss 18 Nomination: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस में इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। घर में हर दिन कोई ना कोई ड्रामा देखने को मिलते हैं। बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क अहम माना जाता है। हर हफ्ते कुछ सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं। इस बार का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें घर में होने वाला अगला नॉमिनेशन टास्क दिखाया गया। आइए आपको भी बताते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुआ?
ओपिनियन के आधार पर हुए नॉमिनेशन
बिग बॉस ने इस हफ्ते ओपिनियन के आधार पर नॉमिनेशन टास्क प्लान किया गया। इसमें छह सदस्य नॉमिनेट हुए। वहीं इस टास्क में अविनाश मिश्रा का अलग अंदाज देखने को मिला। अविनाश ने बिग बॉस पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि करणवीर मेहरा या उनके ग्रुप के सदस्य जब भी नॉमिनेट होते हैं तब एलिमिनेशन कैंसिल कर दिया जाता है।
Tomorrow Promo: Finally, Avinash vs Vivian happening.pic.twitter.com/n7lSpn77zr
---विज्ञापन---— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 8, 2024
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Collection Day 4: ‘पुष्पा 2’ की चली तगड़ी आंधी, 4 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार
अविनाश और विवियन की दोस्ती में दरार
वहीं अविनाश और विवियन की दोस्ती में दरार आते दिखाई दे रही है। नॉमिनेशन टास्क में अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट कर सबको चौंका दिया। अविनाश कहते हैं कि करण, विवियन और शिल्पा के बीच मम्मी वाला एंगल चल रहा है। कोई भी ये खत्म नहीं कर रहा है। अविनाश के इस फैसले पर घर के सभी सदस्य शॉक्ड हो जाते हैं।
Nominated Contestants for this week
---विज्ञापन---☆ Digvijay Rathee
☆ Chahat Pandey
☆ Tajinder Bagga
☆ Edin Rose
☆ Vivian Dsena
☆ Karanveer Mehra---विज्ञापन---Comments – Who will EVICT?
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 8, 2024
ये हुए नॉमिनेट
इस बार दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अविनाश ने करणवीर और विवियन को नॉमिनेट किया। वहीं करण ने सारा और तजिंदर, विवियन ने चाहत और दिग्विजय, शिल्पा ने तजिंदर और एडिन, चाहत ने ईशा और विवियन को नॉमिनेट किया। वहीं दिग्विजय ने भी विवियन और ईशा को नॉमिनेट किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: झूठी निकलीं चाहत पांडे, हो चुकी है सगाई! वायरल वीडियो ने खोली पोल?