Pushpa 2 Box Office Collection Day 4: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2‘ सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है। मूवी ने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कमाई की रेस में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। अल्लू अर्जुन की मूवी ने रिलीज से पहले ही 125 करोड़ बटोर लिए थे। वहीं वीकेंड पर मूवी की तगड़ी आंधी चली। ये सबसे तेजी से 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली नंबर वन भारतीय मूवी बन गई है। आइए आपको बताते हैं पुष्पा 2 की अब तक की कमाई क्या रही?
पहले दिन की इतनी कमाई
‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर 164 करोड़ कमाकर मूवी ने साबित कर दिया था कि ये मूवी कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने काफी वाहवाही भी बटोरी है। ऑडियंस मूवी के इस पार्ट को पहले पार्ट से भी अच्छा बता रही है। वहीं कास्ट की एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: झूठी निकलीं चाहत पांडे, हो चुकी है सगाई! वायरल वीडियो ने खोली पोल?
क्या है चौथे दिन की कमाई?
‘पुष्पा 2’ को 12 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया। तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की मूवी ने चौथे दिन 141 करोड़ की कमाई की। वहीं बीते रविवार को इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 84.25% रही। सुबह के शो 65.46%, दोपहर के शो 92.06%, शाम के शो 94.15% और रात के शो 85.34% रहे। मूवी ने अब तक 529.45 करोड़ की कमाई कर ली है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन मूवीज के तोड़े रिकॉर्ड
मूवी ने कई फिल्में के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ‘पुष्पा 2’ ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को पछाड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं ओपनिंग कमाई के मामले में शाहरुख खान और एटली कुमार की ‘जवान’ को भी पीछे छोड़ दिया है। जवान ने हिंदी में ओपनिंग डे पर 66 करोड़ का खाता खोला था। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने आंकड़ा 70 करोड़ पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें: ‘बंद कर लो पहले ही…’ मलाइका अरोड़ा से हुई AP Dhillon के कॉन्सर्ट में भूल, यूजर्स लेने लगे मौज