Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, डबल एविक्शन में Eisha Singh होंगी बेघर?

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बिग बॉस 18 का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आया है। डबल एविक्शन में ईशा सिंह बाहर हो सकती हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कौन सा सदस्य किस पोजीशन पर है?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 फिनाले के करीब आ गया है। वहीं इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की रेस तेज हो गई है। हर हफ्ते कोई ना कोई सदस्य घर से बेघर हो रहा है। वहीं इस हफ्ते 7 लोग नॉमिनेटेड हैं। इनमें से किसी एक का सफर वीकेंड के वार में खत्म होने वाला है। वहीं अगर घर में इस वीकेंड डबल एविक्शन हुआ तो ईशा सिंह बेघर हो सकती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं नंबर वन पर कौन है और बॉटम में कौन है?

यह भी पढ़ें: Game Changer देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, रिलीज से पहले हिट की गारंटी

---विज्ञापन---

कौन किस नंबर पर?

बिग बॉस 18 के फैन पेज बिग बॉस 24*7 के मुताबिक लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल ने विवियन डीसेना से नंबर वन की पोजीशन छीन ली है। वहीं विवियन डीसेना अब दूसरे नंबर पर हैं। अविनाश मिश्रा तीसरे नंबर पर, चाहत पांडे चौथे नंबर पर और श्रुतिका अर्जुन पांचवें नंबर पर हैं। वहीं बॉटम टू में ईशा सिंह और कशिश कपूर हैं। जहां ईशा छठे नंबर पर हैं तो वहीं कशिश सबसे नीचे सातवें नंबर पर हैं।

---विज्ञापन---

बॉटम में कशिश कपूर

बिग बॉस के घर में अगर इस बार डबल एविक्शन होता है तो ईशा सिंह का बेघर होना भी पक्का है। वहीं अगर एक ही सदस्य एविक्ट होता है तो वो कशिश कपूर हो सकती हैं। कशिश को वोटिंग ट्रेंड में सबसे कम वोट्स मिले हैं और वो लास्ट पोजीशन पर हैं। कशिश ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली थी।

खतरे में ईशा सिंह

वहीं घर में अगर डबल एविक्शन में ईशा सिंह आउट होती हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी। ईशा सिंह टीवी का जाना-माना चेहरा हैं और कलर्स पर भी वो शो कर चुकी हैं। वहीं घर में भी उनको सब टॉप कंटेस्टेंट के रूप में देखते हैं। अगर ईशा एविक्ट होती हैं तो ये शॉकिंग एविक्शन होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लाइव आकर Influencer ने दी जान, सोशल मीडिया पर देखते रहे लोग; प्यार में धोखे का खतरनाक अंजाम

First published on: Jan 03, 2025 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola