Year Ender 2024: भोजपुरी स्टार्स यूपी और बिहार के साथ-साथ पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया ने इन स्टार्स की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्मों के साथ-साथ स्टार्स राजनीति में भी किस्मत आजमा रहे हैं। निरहुआ से लेकर पवन सिंह तक ने राजनीति में अपना सिक्का चमकाया है। साल 2024 इन सितारों के लिए मिला-जुला साबित हुआ। जहां एक तरफ कुछ सितारों का डंका बजा तो दूसरी तरफ कुछ स्टार्स को हार का मुंह देखना पड़ा। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं?
निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी पॉलिटिक्स में एंट्री कर चुके हैं। निरहुआ साल 2024 के चुनाव में यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी की सीट के उम्मीदवार थे। हालांकि सपा के धर्मेंद्र पाल ने उन्हें डेढ़ लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई थी। चुनाव हारने के बाद भी निरहुआ ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने 2024 में दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया था। चुनाव में मनोज तिवारी को 8 लाख से ज्यादा वोट्स मिले थे। भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद अब मनोज राजनीति में भी पैर पसार चुके हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टाइमगॉड टास्क के सामने आए 4 दावेदार, करणवीर फिर हुए बाहर
रवि किशन
रवि किशन भी राजनीति में अपनी जगह बना चुके हैं। अभिनेता ने साल 2024 में यूपी के गोरखपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे। लोकसभा चुनाव में उन्हें 4 लाख से ज्यादा वोट्स मिले थे। उन्होंने चुनाव में सपा के काजल निषाद को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी चुनाव के दौरान एक्टिव मोड में नजर आई थीं। उन्होंने प्रशांत किशोरी की पार्टी ज्वाइन कर ली थी। वहीं चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। अक्षरा ने भी लोकसभा चुनाव में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
पवन सिंह
भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह भी राजनीति में उतर चुके हैं। सुपरस्टार ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उनकी टक्कर सीधा बीजेपी से थी। हालांकि पवन सिंह ये चुनाव जीत नहीं पाए। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के राजा राम सिंह को कड़ी टक्कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 BO Collection Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई धड़ाम, जानें कलेक्शन