---विज्ञापन---

पहली फिल्म के लिए इस एक्टर को मिले थे मात्र 70 हजार, डेब्यू करते ही किया था कमाल, अब लेता है करोड़ो की फीस

Bollywood Actor: अपनी मां की गोद दिख रहा ये लड़का आज बॉलीवुड का मशहूर स्टार है. साल 2011 में आई एक फिल्म से एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए हीरो को मात्र 70 हजार रुपये मिले थे.

kartik aaryan

Bollywood Actor: साल 2011 में आई एक फिल्म से एक नए हीरो ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. ये एक्टर की पहली डेब्यू फिल्म थी. 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसने 17 करोड़ कमाए, लेकिन हीरो को मिले मात्र 70 हजार रुपये. वहीं अब 15 साल बाद ये एक्टर एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चॉर्ज करता है. चलिए जानते हैं.

पहली फिल्म के लिए मिले 70,000

जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की, जिन्होंने साल 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. 20 मई 2011 को रिलीज हुई इस फिल्म को आज पूरे 15 साल हो गए हैं. कार्तिक की ये फिल्म आज भी एक कल्ट एंटरटेनर मानी जाती है. इसी फिल्म के साथ ही कार्तिक आर्यन के करियर का अहम पड़ाव शुरू हुआ था. लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इससे पहले कार्तिक ने मुंबई में काफी संघर्ष किया था. आज कार्तिक अपने फिल्मी करियर में काफी आगे निकल चुके हैं और अब एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं. वहीं डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें करीब 70,000 रुपये की फीस मिली थी.

---विज्ञापन---
Pyaar Ka Punchnama

पहली फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

कार्तिक की डेब्यू फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 20 मई 2011 को रिलीज हुई थी. उस समय ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. फिल्म में कार्तिक आर्यन के किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया था. उनके डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों के बीच खलबली मचा दी थी. ऐसे में कार्तिक की इस फिल्म से एक नई पहचान भी मिली.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में 15 साल का सफर

आज कार्तिक बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं. अपने करियर में अधिकतर उन्होंने कमर्शियल एंटरटेनर्स और रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में काम किया है. जहां डेब्यू के लिए कार्तिक को मात्र 70,000 की फीस मिली थी. वहीं अब कार्तिक एक फिल्म के लिए 40-50 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं.

---विज्ञापन---
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी अपकमिंग ‘नागजिला’ (Nagzilla) लेकर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके खाते में निर्देशक शिमित अमीन की ‘कैप्टन इंडिया’ और अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म भी है, जिसकी अभी शूटिंग चल रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 09:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.