Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 X Review: सनी देओल की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल? शबाना आजमी-प्रीति जिंटा की परफॉरमेंस पर क्या बोले फैंस?

Batwara 1947 X Review: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिला? जानिए एक्स पर वायरल हो रहे रिएक्शन और फिल्म की कहानी?

Batwara 1947 X Review: सनी देओल और प्रिति जिंटा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसको लेकर लंबे सेमय से बज बना हुआ था, लेकिन क्या फिल्म को देखने के बाद ये कहानी दर्शकों का दिल जीत पाई, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी को पर्दे पर दिखाती है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों का क्या कहना है?

सनी देओल और शबाना आजमी ने छोड़ी छाप

फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आए हैं. दर्शकों को उनका अभिनय काफी पसंद आ रहा है. खासतौर पर शबाना आजमी के साथ उनकी बॉन्डिंग को खूब सराहा जा रहा है. एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसके भावुक सीन उनके जेहन में बने हुए हैं. सिकंदर का धीरे-धीरे ‘माई’ को मां की तरह स्वीकार करना दर्शकों को काफी पसंद आया.

---विज्ञापन---

करण देओल की भी हुई तारीफ

सनी देओल के बेटे करण देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं. दर्शकों का कहना है कि इस बार करण ने अपने डायलॉग्स सिर्फ जोश के साथ नहीं, बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बोले हैं. कुछ फैंस को लगता है कि ‘बंटवारा 1947’ करण को बड़े पर्दे पर अपनी पहचान मजबूत करने का अच्छा मौका देती है.

राजकुमार संतोषी के निर्देशन की तारीफ

फिल्म के निर्देशन को लेकर भी सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. दर्शकों के मुताबिक राजकुमार संतोषी ने विभाजन जैसे गंभीर विषय को भावनाओं के साथ पर्दे पर पेश किया है. कई लोगों को फिल्म किसी बड़े सिनेमाई अनुभव जैसी लगी.

---विज्ञापन---

सनी देओल के लिए अवॉर्ड की मांग

सनी देओल की परफॉर्मेंस से प्रभावित कुछ दर्शक अभी से उन्हें अवॉर्ड देने की बात कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि सिकंदर के किरदार में सनी ने भावनाओं और मजबूती दोनों को बखूबी दिखाया है.

फर्स्ट हाफ से ज्यादा दमदार है सेकंड हाफ

हालांकि हर दर्शक फिल्म के फर्स्ट हाफ से पूरी तरह प्रभावित नहीं हुए. कुछ लोगों को शुरुआती कहानी थोड़ी धीमी लगी, लेकिन सेकंड हाफ को लेकर रिएक्शन्स ज्यादा शानदार आए हैं. दर्शकों का कहना है कि कहानी आगे बढ़ने के साथ सिकंदर और हमीदा के किरदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता जाता है.

---विज्ञापन---

प्रीति जिंटा की वापसी भी बनी खास

लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा की वापसी भी दर्शकों के लिए खास है. फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स को देखें तो ‘बंटवारा 1947’ को दर्शकों से अच्छे रेस्पॉन्स मिल रहे हैं, खासकर इसके भावुक हिस्से और कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.

First published on: Aug 14, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola