Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

डॉक्टरों की लापरवाही बनी Varinder Singh Ghuman की मौत की वजह, करीबी के दावे ने उड़ाए होश

Varinder Singh Ghuman Death: बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की अचानक मौत के बाद उनके परिवार और दोस्तों के आरोपों ने अब सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 11, 2025 15:36
Share :

Varinder Singh Ghuman Death: पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन के अचानक निधन से सभी को जोर का झटका लगा है. 41 की उम्र में वरिंदर का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स को अस्पताल में भर्ती वरिंदर को बचाने तक का मौका नहीं मिला. वह वरिंदर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. बेहद फिट होने के बाद भी अचानक हार्ट अटैक से हुई वरिंदर सिंह घुमन की मौत ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है. वरिंदर सिंह के अंतिम संस्कार के बाद उनकी की गुथी और उलझ गई है. दरअसल, बॉडी बिल्डर के परिवार और दोस्तों के आरोपों ने अब सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.

बता दें कि 6 अक्टूबर को बॉडी बिल्डर घुमन को दाएं कंधे में दर्द हो रहा था और मूवमेंट में दिक्कत हो रही थी. इसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां 6 अक्टूबर को हॉस्पिटल में मामूली दर्द के लिए एडमिट हुए बॉडी बिल्डर ने 9 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उनके दोस्तों और घरवालों ने यह आरोप लगाया है कि डेथ के बाद वरिंदर सिंह धुमन की बॉडी पूरी तरह से नीली पड़ गई थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2025 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola