---विज्ञापन---

Sonam Kapoor-Anand Ahuja’s 5 Flats At Notting Hill Cause Dispute Among Locals । जानिए पूरा मामला

Sonam Kapoor और Anand Ahuja एक बार फिर अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में अपने 270 करोड़ के बंगले के पास 51 करोड़ रुपये के पांच फ्लैट्स खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि ये फ्लैट्स स्टाफ के लिए हैं, हालांकि प्रतिनिधियों ने इसे सिर्फ निवेश बताया है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 24, 2026 16:08
Share :
sonam kapoor

Sonam Kapoor और उनके पति Anand Ahuja एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने लंदन के पॉश नॉटिंग हिल इलाके में अपने 270 करोड़ रुपये के आलीशान बंगले के पास पांच फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इन फ्लैट्स का इस्तेमाल घर के स्टाफ और नौकरों के रहने के लिए किया जाएगा। सोनम और आनंद पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। तीन साल पहले उन्होंने नॉटिंग हिल में एक पुरानी हवेली खरीदी थी, जिसका लगातार रिनोवेशन चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर के रिनोवेशन पर अब तक करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। हालांकि, फ्लैट्स खरीदने की खबरों के बाद आसपास के पड़ोसियों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, कपल से जुड़े प्रतिनिधि ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि प्रॉपर्टी केवल निवेश के मकसद से खरीदी गई है।

First published on: May 24, 2026 04:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.