बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए वायरल हुई तस्वीरें हैं। तस्वीरों में सलमान बेहद कूल अंदाज में साइकिल राइड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनके साथ किसी बड़े सुरक्षा काफिले की बजाय केवल एक पुलिस अधिकारी बाइक पर चलता दिखाई दे रहा है। वायरल तस्वीरों में सलमान का स्टाइलिश लुक भी फैंस का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने बाइकर शॉर्ट्स, कैजुअल टी-शर्ट, स्टाइलिश स्वेटशर्ट और हैट पहन रखी है। उनका यह सिंपल लेकिन दमदार अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म SVC63 के सेट पर साइकिल से पहुंचे थे। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कई लोग उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी वजह से उन्हें सरकार की ओर से Y+ सुरक्षा भी प्रदान की गई है। ऐसे में बिना बड़े सुरक्षा घेरे के उनकी वायरल तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। फिलहाल, इन तस्वीरों को लेकर सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
---विज्ञापन---
Salman Khan Spotted Without Y+ Security? Viral Pics Raise Questions। क्या है वायरल फोटोज़ का सच!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए वायरल हुई तस्वीरें हैं। तस्वीरों में सलमान बेहद कूल अंदाज में साइकिल राइड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
First published on: Jun 27, 2026 02:16 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola