Thursday, 11 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla थिएटर के बाद अब OTT पर उड़ाएगी गर्दा, जानें अक्षय कुमार की ये फिल्म कब और कहां देखें?

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की OTT रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. जानिए फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी?

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ एक बार फिर चर्चा में है. सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म OTT दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इसकी OTT रिलीज डेट ऑफीशियली अनाउंस कर दी गई है.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि ‘भूत बंगला’ 12 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. प्लेटफॉर्म ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, ‘जोर से बोलकर सबको डरा दो. भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी. ‘भूत बंगला’ नेटफ्लिक्स पर देखें 12 जून को.’ इस घोषणा के बाद फिल्म को OTT पर देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर दिखा जलवा

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने भारत में करीब 167.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 269 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. इसी दमदार कमाई की वजह से फिल्म साल की सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई.

दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

फिल्म को इसी साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और यह लगभग दो महीने तक थिएटर में टिकी रही. दर्शकों ने इसकी कॉमेडी, हॉरर एलिमेंट्स और कलाकारों की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया. स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. इनके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं, जिन्होंने फिल्म के मनोरंजन स्तर को और बढ़ाया.

तो क्या तैयार हैं आप?

फिल्म की कहानी एक 350 साल पुराने रहस्यमयी बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अक्षय कुमार के किरदार की पुश्तैनी संपत्ति होती है. बंगले में छिपे रहस्य, डरावनी घटनाएं और मजेदार कॉमिक मोमेंट्स कहानी को दिलचस्प बनाते हैं. यही वजह है कि थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद अब OTT पर भी फिल्म से अच्छे रेस्पॉन्स की उम्मीद की जा रही है. अगर आपने ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में मिस कर दिया था, तो अब इसे घर बैठे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 06:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola