Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Video: शादी के 12 साल बाद पिता बने फेमस सिंगर, घर आई लक्ष्मी

Punjabi singer Navraj Hans: फेमस पंजाबी सिंगर नवराज हंस के घर से एक खुशखबरी आई है। शादी के 12 साल बाद उनकी पत्नी अजीत कौर मेहंदी ने एक बेटी को जन्म दिया है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 2, 2025 15:16
Share :

Punjabi singer Navraj Hans: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के घर से एक खुशखबरी आई है। दरअसल, सिंगर दिलेर मेहंदी एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नाना बन गए हैं। दिलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर मेहंदी ने शादी के 12 साल बाद प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अजीत कौर मेहंदी की शादी फेमस सूफी सिंगर हंसराज हंस के बेटे और जानेमाने पंजाबी सिंगर नवराज हंस से साल 2013 में हुई थी। सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बच्ची की पहली झलक के साथ फैंस को यह खुशखबरी दी है। शेयर की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सिंगर अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार से उसे निहार रहे हैं। उनके चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।

नवराज हंस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मैं पापा बन गया। मेरी प्यारी बेटी का परिवार में स्वागत है। अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2025 03:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola