Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 के सेट से लीक हुई तस्वीरें, सलमान खान के शो में इन 2 सितारों की एंट्री हुई पक्की?

Bigg Boss 20 के सेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. सलमान खान के शो में ये दो पॉपुलर स्टार होंगे शामिल. जानें पूरी अपडेट?

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और ऐसे में हर दिन इससे जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ‘बिग बॉस 20’ के सेट की पहली झलक है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसपर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

‘बिग बॉस 20’ में होगा बड़ा धमाका!

कुछ दिन पहले ही शो का पहला टीजर और नया लोगो रिलीज किया गया था. टीजर में सलमान खान एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आए. प्रोमो में उन्होंने करण-अर्जुन का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. कई फैंस ने तो यह तक अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या इस बार शाहरुख खान भी किसी खास अंदाज में शो से जुड़ सकते हैं. हालांकि, इस पर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

दो मशहूर सितारे होंगे हिस्सा?

अब वायरल हो रही तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फोटो में बिग बॉस की मशहूर आंख जैसी डिजाइन दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इसका लुक इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘द 50’ के सेट से काफी मिलता-जुलता है. बताया जा रहा है कि दोनों सेट्स के डिजाइन में समानता देखने को मिल रही है, जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

कौन-कौन होंगे शो के कंटेस्टेंट?

इसी बीच शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार एक्स भारतीय क्रिकेटर युसुफ पठान और टीवी की पॉपुलर एक्सट्रेस जेनिफर विंगेट शो का हिस्सा बन सकती हैं. जेनिफर का नाम पहले भी कई बार बिग बॉस से जुड़ चुका है, लेकिन हर बार उन्होंने शो में आने से इनकार किया था. ऐसे में अगर इस बार वह वाकई एंट्री करती हैं, तो यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज हो सकता है. हालांकि, फिलहाल इन दोनों नामों पर भी मेकर्स की ओर से कोई मुहर नहीं लगाई गई है. इसलिए इन्हें केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.

कब से शुरू होगा शो?

जानकारी के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है. शो पहले जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि कलर्स टीवी पर इसका टेलीकास्ट रात 10.30 बजे होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बिग बॉस के घर में कौन-कौन से चेहरे नजर आते हैं और शो में क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola