Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

42 की उम्र में फिर मां बनेंगी भारती सिंह? बेबी बंप संग फोटो शेयरकर फैंस को दी गुड न्यूज!

42 की उम्र में भारती सिंह के बेबी बंप वाले वीडियो ने फैंस को चौंका दिया. क्या कॉमेडियन फिर मां बनने वाली हैं? जानिए वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई.

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों अपनी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार वीडियोज से हमेशा फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. इस बार भी भारती ने ऐसा ही कुछ किया, लेकिन उनके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ देर के लिए सचमुच चौंका दिया.

भारती सिंह ने दी गुड न्यूज

दरअसल, भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने फिर से गुड न्यूज कहकर की. इसके बाद वह अपना बेबी बंप सहलाती हुई नजर आती हैं. वीडियो देखकर कई लोगों को लगा कि भारती दूसरी बार मां बनने वाली हैं. कुछ ही घंटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे.

---विज्ञापन---

वीडियो पर आई रिएक्शन्स की बाढ़

हालांकि, वीडियो का पूरा सच आखिर में सामने आ गया. भारती अचानक हंसते हुए अपना फेक बेबी बंप फोड़ देती हैं और कहती हैं कि गुड न्यूज वह नहीं, बल्कि कोई और दे रहा है. इसके बाद साफ हो जाता है कि यह पूरा वीडियो एक विज्ञापन का हिस्सा था, जिसे भारती ने अपने खास मजाकिया अंदाज में पेश किया.

भारती ने फैंस को बनाया बेवकूफ

वीडियो देखने के बाद फैंस को तसल्ली हुई और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें सच में लगा था कि भारती तीसरी बार मां बनने वाली हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि भारती ने एक बार फिर अपने शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर से सबको बेवकूफ बना दिया.

सेलेब्स भी हुए कंफ्यूज

सिर्फ फैंस ही नहीं, कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिया. पति हर्ष लिंबाचिया ने मजाकिया अंदाज में अरे यार लिखकर कमेंट किया. वहीं टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जताया. वैसे यह पहली बार नहीं है जब भारती ने इस तरह का मजेदार प्रैंक किया हो. इससे पहले भी वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई फनी वीडियोज शेयर कर चुकी हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया है. यही वजह है कि लोग उनके हर नए वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 05:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola