मशहूर सिंगर नीति मोहन, डांसर-कोरियोग्राफर शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीनों बहनों के पिता बृज मोहन शर्मा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 15 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी नीति मोहन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए दी। अपने पिता को याद करते हुए नीति ने भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने बताया कि उनके पिता की समझदारी, दयालुता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम हमेशा उनके दिलों में जिंदा रहेंगे। नीति ने यह भी कहा कि पिता के जाने से जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। उनकी इस पोस्ट में पिता को खोने का दर्द साफ झलक रहा है। नीति की भावुक पोस्ट पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने दुख जाहिर किया। मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने बृज मोहन शर्मा को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं, कपिल शर्मा और नेहा धूपिया ने भी मोहन परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दी। बृज मोहन शर्मा अपनी चारों बेटियों नीति, शक्ति, मुक्ति और कृति के बेहद करीब थे। उन्होंने हमेशा बेटियों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज उनके जाने से परिवार में गहरा दुख है, लेकिन उनकी सीख, संस्कार और प्यार हमेशा बेटियों के साथ रहेंगे।
---विज्ञापन---
Shakti-Mukti-Neeti के सिर से उठा पिता का ‘साया’, पापा को खोकर टूटीं मोहन बहनें, जानिए पूरा मामला
मशहूर सिंगर नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 15 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। नीति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर पिता को याद किया और कहा कि उनके जाने से जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। श्रेया घोषाल, कपिल शर्मा और नेहा धूपिया समेत कई सितारों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
First published on: Oct 18, 2026 04:41 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola