Saturday, 7 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: ‘मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करूंगा’, अभिजीत भट्टाचार्य को दलेर मेहंदी के बेटे का करारा जवाब

Entertainment News LIVE: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अभिजीत भट्टाचार्य के लिप-सिंकिंग वाले बयान पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. फिल्म 'रामायण' ने दूसरे दिन छप्परफाड़ कमाई की है.

Entertainment News LIVE: फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड इवेंट में हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस इवेंट में उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल ने स्टेज पर दलेर मेहंदी को डांटा और आरोप लगाया कि वो लिप-सिंकिंग कर रहे थे. कुछ दिन पहले ही सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इस विवाद पर बात करते हुए कहा कि वो हमेशा लाइव इवेंट में अपनी आवाज में गाना गाते हैं. अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अभिजीत भट्टाचार्य को दलेर मेहंदी के बेटे का करारा जवाब

अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने इस मामले पर अपना बयान शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अभिजीत भट्टाचार्य के कमेंट्स का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, ‘कुछ आर्टिस्ट ऐसे भी होते हैं, जो चंद व्यूज़ के लिए कुछ भी और भी बोल देते हैं. जिस तरह से अभिजीत ने हाल ही में बात की, उससे मुझे उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ बोलेंगे. और वो भी इतने लेजेंडरी सिंगर के लिए. भाई, मैं तुम्हें उस दिन का फुटेज भेजूंगा। वो जो गा रहे थे, लाइव ही गा रहे थे, लिप-सिंक नहीं कर रहे थे. बुरा टाइम, अच्छा टाइम किसी का भी आ सकता है, भाई। बाकी, विनम्र रहो। मैं आपकी गलतफहमी जल्दी दूर करूंगा, फुटेज देते हुए.’

दूसरे दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 48.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने महज 2 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 112.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इस तरह से फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

13:13 (IST) 7 Nov 2026
Entertainment News LIVE: 'बाहुबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन आज

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार अनुष्का शेट्टी का आज जन्मदिन है. 'बाहुबली', 'भागमती' और 'लक्ष्यम्' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं अनुष्का शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में आई पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'सुपर' से की थी. 45 साल की अनुष्का शेट्टी ने अभी तक शादी नहीं की है. हालांकि, अक्सर उनका नाम साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ जोड़ा जाता है.

https://www.instagram.com/p/DGZ_6m3vxzJ/?utm_source=ig_web_copy_link&obrf=MzRlODBiNWFlZA==&srtk=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Nov 07, 2026 12:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो