Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

26 की उम्र में मशहूर इन्फ्लुएंसर का हुआ निधन, लाइवस्ट्रीमिंग के वक्त गई जान

सोशल मीडिया जगत से एक बार फिर दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री की मशहूर इन्फ्लुएंसर की लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान जान चली गई.

मनोरंजन जगत से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है, जहां लाइवस्ट्रीम के दौरान मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का निधन हो गया, उनका इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर जाना उनके लाखों फैंस की आंखों में आंसू दे गया, उनके परिवार का भी रो-रोकर बुरा हाल है. आइए जानते हैं कि आखिर हुआ क्या है?

कैसे हुई इन्फ्लुएंसर की मौत?

जापान की मशहूर इन्फ्लुएंसर मीना चान का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है, वह साउथ कोरिया में पॉपुलर के-पॉप ग्रुप ENHYPEN से जुड़ा कंटेंट बनाया करती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना चान की मौत उस समय हुई जब वह TikTok पर लाइवस्ट्रीम कर रही थीं.

---विज्ञापन---

लाइव स्ट्रीम के वक्त गई जान

लाइव के दौरान कुछ दर्शकों को उनकी स्थिति को लेकर चिंता हुई, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई. इसके बाद सियोल के अधिकारी घटना पर पहुंचे. हालांकि, उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल अभी भी चर्चा में हैं. मामले से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है. मीना चान के-पॉप की बड़ी फैन थीं और खास तौर पर ENHYPEN से जुड़े कंटेंट के लिए जानी जाती थीं.

ENHYPEN के लिए बनाती थीं कंटेंट

वह ग्रुप और उसके सदस्यों से जुड़ी पोस्ट, वीडियो और अन्य सोशल मीडिया कंटेंट शेयर करती थीं. इसी वजह से उनकी एक अलग ऑनलाइन फैन फॉलोइंग भी बन गई थी. उनकी अचानक मौत की खबर ने ENHYPEN फैन कम्युनिटी के बीच भावुक माहौल पैदा कर दिया है. कई फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. मीना की मौत से पहले उनके ऑनलाइन एक्सपीरियंस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि पिछले कई हफ्तों से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और कथित तौर पर साइबरबुलिंग का सामना करना पड़ रहा था.

ऑनलाइन ट्रोलिंग का कर रहीं थीं सामना

ऑनलाइन कमेंट्स और लगातार हो रही ट्रोलिंग ने उनकी परेशानी बढ़ाई थी. हालांकि, इन घटनाओं और उनकी मौत के बीच सीधा संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है. मीना चान की मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और साइबरबुलिंग के गंभीर असर को चर्चा में ला दिया है. के-पॉप फैंडम में जहां फैंस अपने पसंदीदा सितारों और ग्रुप्स को लेकर बेहद जुनूनी रहते हैं, वहीं कई बार ऑनलाइन बहसें और विवाद बेहद डरावना रूप भी ले लेते हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर साइबरबुलिंग पर छिड़ी बहस

बहरहाल, इस घटना के बाद फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार व्यवहार और ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. मीना की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दुख जताया हैं. फैंस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन नफरत और लगातार ट्रोलिंग का सामना नहीं करना चाहिए.

First published on: Aug 13, 2026 06:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola