Sunday, 18 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

सातवें आसमान पर Kiara Advani-Sidharth Malhotra,नए घर में होगा बच्चे का स्वागत!फ्लॉन्ट किया बेबी बंप!

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपल को मुंबई के बांद्रा में एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद नए घर की तलाश करने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरों में कियारा का बेबी बंप और सिद्धार्थ के पैर पर प्लास्टर नजर आया। बता दें, कपल की बेटी सरायाह का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 18, 2026 16:48
Share :
Kiara Advani-Sidharth Malhotra

बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी के बीच कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि दोनों आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए नया घर तलाश रहे हैं। हालांकि, कपल वहां किस वजह से पहुंचा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन तस्वीरों में कियारा व्हाइट कलर की लूज टी-शर्ट में नजर आईं। उनका कंफर्टेबल लुक फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं, सिद्धार्थ के पैर पर प्लास्टर देखकर भी लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। हाल ही में एक्टर को शूटिंग के दौरान लिगामेंट इंजरी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। 15 जुलाई 2025 को उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ। अब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच फैंस उनके परिवार में आने वाली नई खुशियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Oct 18, 2026 04:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो