---विज्ञापन---

Katrina Kaif ने मनाया पहला Mother’s Day,6 महीने के Vihaan की दिखाई झलक,Vicky Kaushal ने लुटाया प्यार

10 मई यानी मदर्स डे का दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif के लिए बेहद खास रहा। मां बनने के बाद अपने पहले मदर्स डे पर मिस्टर कौशल यानी Vicky Kaushal ने अपनी लेडी लव के इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, नन्हे लाडले विहान ने भी पापा विक्की के साथ मिलकर मम्मी कैटरीना को खास सरप्राइज़ और प्यारा-सा तोहफा दिया।अब मां बनने के बाद कौशल परिवार की बहू के पहले मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 11, 2026 11:52
Share :
katrina kaif

10 मई यानी मदर्स डे का दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif के लिए बेहद खास रहा। मां बनने के बाद अपने पहले मदर्स डे पर मिस्टर कौशल यानी Vicky Kaushal ने अपनी लेडी लव के इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, नन्हे लाडले विहान ने भी पापा विक्की के साथ मिलकर मम्मी कैटरीना को खास सरप्राइज़ और प्यारा-सा तोहफा दिया।अब मां बनने के बाद कौशल परिवार की बहू के पहले मदर्स डे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। 7 नवंबर 2025 को अपने लाडले का स्वागत करने के पूरे 6 महीने बाद Katrina Kaif ने मदर्स डे के मौके पर बेटे विहान की पहली झलक भी फैंस को दिखाई। बेबी कौशल की इस क्यूट झलक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

सबसे पहले आप देख सकते हैं कि अपने पहले मदर्स डे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें खुद विहान की मम्मी यानी कैटरीना ने शेयर की हैं। दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने अपने फर्स्ट मदर्स डे सेलिब्रेशन की प्यारी झलक दिखाई।पहली तस्वीर में गुलाबों का खूबसूरत गुलदस्ता नजर आ रहा है, जिसके साथ एक हैंडरिटन कार्ड भी दिखाई दे रहा है। ये खास सरप्राइज़ देखकर फैंस भी विक्की और विहान के इस प्यारे जेस्चर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 11, 2026 11:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.