Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

70 साल के एक्टर की विवादित लव स्टोरी, 30 साल छोटी मॉडल संग रचाई थी शादी; बेटी ने तोड़ लिया था रिश्ता?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने अपने से 30 साल छोटी मॉडल से शादी कर चर्चाएं बटोरी थी। वहीं इसके चलते बेटी से भी मतभेद रहे थे। आइए आपको भी उनके बारे में विस्तार से बातें बताते हैं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 15, 2025 14:18
Share :

बॉलीवुड की मशहूर एक्टर कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 4 शादियां करके चर्चाएं बटोरी थी। तीन बार तलाक लेने के बाद एक्टर ने साल 2016 में मॉडल परवीन दुसांझ से शादी कर सबको चौंका दिया था। परवीन उनसे उम्र में 30 साल छोटी थीं। हाल ही में एक्टर ने सिद्धार्थ कनन के लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी चौथी शादी पर बात की है। एक्टर ने बताया कि शादी से पहले वो परवीन के साथ लिव इन में भी रहे।

तीन साल तक नहीं की थी शादी

वहीं एक्टर ने जब शादी की तो उनकी बेटी पूजा बेदी भी इससे नाखुश नजर आई थीं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी चौथी मां के लिए ट्वीट भी किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि हर फेयरीटेल में एक बुरी सौतेली मां होती है और मेरी अभी आई है। पापा ने परवीन दुसांझ से शादी की है। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट और शेयर करते हुए कहा था कि शुरुआत में बहुत मुश्किलें आई थी कुछ बातें उनकी मुझे पसंद नहीं थी और कुछ मेरी बातें उन्हें अच्छी नहीं लगी होंगी। मैंने तीन साल तक दोनों से दूरी बनाकर रखी थी और अब सब ठीक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर भारत में ट्रेंड हो रहीं ये 5 सीरीज-फिल्में, टॉप-5 लिस्ट में किस-किसका नाम?

First published on: Jul 15, 2025 02:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola