Superstar Daughter Wedding Rumours: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी बेटी कृष्णा श्रॉफ की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं. दरअसल, जैकी श्रॉफ के घर अब जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है. खबरें हैं कि जैकी दादा अब जल्द ही अपनी लाडली और ग्लैमरस बेटी के हाथ पीले करने वाले हैं. वायरल होती रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि 33 साल की कृष्णा श्रॉफ अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है.
बता दें कि जैकी दादा की लाडली बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं. इसी शो के दौरान कृष्णा श्रॉफ ने अपने लव ऑफ लाइफ का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो 6 सालों से बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदखशी को डेट कर रही हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…