आहूजा परिवार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी गोविंदा के अफेयर की खबरें, तो कभी सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के रिश्तों को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में सुनीता आहूजा के एक बयान ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ने साफ कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल न किया जाए और हर किसी को अपने दम पर काम करना चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या गोविंदा परिवार से दूरी बना रहे हैं। इन सब चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अपने मजेदार अंदाज़ और बयानों से सुर्खियां बटोरने के बाद अब वह बेटी टीना आहूजा के साथ नए ओटीटी कुकिंग शो ‘मां है ना’ में नजर आने वाली हैं। इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो जून में स्ट्रीम किया जाएगा।
---विज्ञापन---
Sunita Ahuja accuses Govinda of Cruelty। “मेरे नाम का यूज़ नहीं करो..!!” बीवी पर भड़के एक्टर!
सुनीता आहूजा के एक बयान ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा ने साफ कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल न किया जाए और हर किसी को अपने दम पर काम करना चाहिए।
First published on: May 11, 2026 05:57 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola