Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gaurav Khanna Has No ‘Divorce’ Worries? स्वैग में मुस्कुराते हुए आए नजर,पहली झलक ने मचाया बवाल !

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला द्वारा शादी और तलाक को लेकर किए गए खुलासों के बाद हर किसी की नजरें गौरव की पहली प्रतिक्रिया पर टिकी थीं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 30, 2026 18:46
Share :
Gaurav Khanna

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला द्वारा शादी और तलाक को लेकर किए गए खुलासों के बाद हर किसी की नजरें गौरव की पहली प्रतिक्रिया पर टिकी थीं। सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा थी कि इस बड़े खुलासे के बाद अभिनेता का रिएक्शन कैसा होगा और क्या वह इस पूरे मामले पर कुछ कहेंगे। इसी बीच गौरव खन्ना पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए और उनका बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुंबई की बारिश के बीच उन्हें लाफ्टर शेफ्स के सेट पर स्पॉट किया गया, जहां वह पूरी तरह स्वैग में नजर आए। काले चश्मे पहने गौरव ने पैपराजी और फैंस का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया, हाथ जोड़कर ग्रीट किया और हार्ट शेप जेस्चर भी बनाया। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं जन्म दी हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अभिनेता पर किसी भी तरह का भावनात्मक असर नहीं दिख रहा, जबकि कई लोग मानते हैं कि बिना कुछ बोले भी उन्होंने अपने आत्मविश्वास से सब कुछ कह दिया। गौरव खन्ना ने अब तक आकांक्षा चमोला के बयानों या तलाक की खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में उनका यह वीडियो चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। फिलहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों में वह इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखते हैं या नहीं। उनका यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है और फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

First published on: Jun 30, 2026 06:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola