---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस की तलाक के बाद बढ़ी मुसीबत! अब खड़ा हो गया नया विवाद

Famous TV Actress: टीवी की फेमस एक्ट्रेस की पति से तलाक के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Apr 24, 2026 16:50
Share :

Famous TV Actress: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज अब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने अपनी लाइफ को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रही थी. लेकिन अब माही के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई हैं. एक नए विवाद ने माही की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. दरअसल, जिस ‘शहर होने को है’ सीरियल से माही विज ने अपना टीवी पर कमबैक किया था, अब उस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

दरअसल सीरियल के लीड एक्टर्स पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि ये दोनों के बीच बढ़ते झगड़े ने सेट का माहौल खराब कर दिया है. जिसकी वजह से शूटिंग रोकनी पड़ गई है. पहले खबर आई कि माही विज ने शो छोड़ दिया है. हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन इसी बीच पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 24, 2026 04:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.