---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ या ‘भूत बंगला’, इस वीकेंड किसने मारी बाजी, जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला ने 9वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है. दूसरी ओर धुरंधर ने भी इस शनिवार ठीक-ठाक कमाई की है. तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन.

Dhurandhar 2-Bhooth Bangla
Dhurandhar 2-Bhooth Bangla

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 38 दिन बीत चुके हैं. फिल्म 38 दिन के बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. हालांकि इसकी कमाई धीरे-धीरे घट रही है. दूसरी ओर हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला ने धुरंधर 2 को कड़ी टक्कर दी है. फिल्म की रिलीज को आज 9वां दिन हैं. तो चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों के शुक्रवार के कलेक्शन के बारे में.

दरअसल, भूत बंगला ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और साथ ही पेड प्रीव्यू में मूवी ने 3.75 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़, तीसरे दिन 23 करोड़, चौथे दिन 6.75 करोड़, पांचवे दिन 8 करोड़, छठे दिन 6.15 करोड़, सातवें दिन 5.50 करोड़, आठवें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 8 दिनों में 90.15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

भूत बंगला ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

वहीं, फिल्म ने 9वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तगड़ी छलांग लगाई है. भूत बंगला को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला है और मूवी ने 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया है और इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही है. इस तरह से फिल्म ने दुनिया भर में कुल 161.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 ने कमाए इतने करोड़

दूसरी ओर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो इसे भी वीकेंड का फायदा मिला है. फिल्म ने अपने 38वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है. वहीं शनिवार के दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत रही है. फिल्म ने 38 दिनों में कुल 1772.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार नजर आए हैं. इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इसके अलावा धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भूत बंगला और धुरंधर 2 के निकले पसीना, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही 2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म ने कमाए 5450 करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Apr 25, 2026 10:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.