Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सूट-साड़ी छोड़ Deepika Padukone ने पहना हिजाब, मुसीबत बना बाजीराव और मस्तानी का बदला अंदाज

Deepika Padukone Ranveer Singh Trolled: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अबू धाबी टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर बनने के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दीपिका का हिजाब लुक अब उनके लिए मुसीबत बन चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स बॉलीवुड के इस कपल पर सवाल भी उठा रहे हैं और इन्हें बातें भी सुना रहे हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 7, 2025 18:07
Share :
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अबू धाबी टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर बन हुए ट्रोल. (Photo Credit- Instagram)

Deepika Padukone Ranveer Singh Trolled: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लम्बे समय बाद ये दोनों पति-पत्नी साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं. अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अबू धाबी टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर बन गए हैं. रणवीर तो पहले भी अबू धाबी को प्रमोट करते थे, अब दीपिका ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया है. दीपवीर अबू धाबी की खूबसूरती और संस्कृति से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं. लेटेस्ट वीडियो में दीपिका को हिजाब में देखा जा सकता है. सूट, साड़ी छोड़कर वो हिजाब में दिखाई दे रही हैं. मस्जिद में पति संग हिजाब में घूमते हुए देखकर, अब लोगों ने दीपिका को ताने मारना शुरू कर दिया है.

एक्ट्रेस के इस वीडियो और लुक ने नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया. उनकी प्रियोरिटीज पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पति रणवीर सिंह संग मस्जिद में अबाया पहन, सिर से पांव तक ढकी हुई दीपिका को देखकर लोगों ने खरी-खोटी सुनना शुरू कर दिया. इन्हें अब ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है. इस ऐड को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘इतना काम ये लोग भारत के लिए करते, तो भारत देश काफी आगे निकल जाता.’ तो एक ने लिखा, ‘अंकल-आंटी भारत के बारे में नहीं जानते. फाइनली अपनी वफादारी दिखा रहे हैं.’ तो किसी ने ताना मारते हुए कहा, ‘दीपिका और रणवीर अब दानिया और रहीम हैं.’ तो कोई कहता नजर आया कि एक और विवाद लोड हो रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 07, 2025 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola