दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस इवेंट नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की कजन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें हैं। दिसंबर 2025 में हुई इस फैमिली वेडिंग की तस्वीरें अब सामने आई हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। वायरल तस्वीरों में दीपिका और रणवीर परिवार के साथ शादी की रस्मों में शामिल होते, रिश्तेदारों संग वक्त बिताते और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा एक तस्वीर की हो रही है, जिसमें दीपिका एक रस्म के दौरान भावुक दिखाई दे रही हैं। उनकी नम आंखों और मुस्कुराते चेहरे ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। वहीं रणवीर सिंह भी शादी में पूरी जिम्मेदारी के साथ रस्में निभाते नजर आए। तिलक से लेकर पारिवारिक परंपराओं तक, उनका भाई वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कपल की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
---विज्ञापन---
Emotional Deepika Padukone, Dutiful Ranveer। बेटे-बहू ने निभाई रस्में, भावुक दिखे दुआ के पेरेंट्स
रणवीर सिंह की कजन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण भावुक नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर पूरे परिवार के साथ शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। दिसंबर 2025 की इस फैमिली वेडिंग की खूबसूरत झलकियों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
First published on: Jun 03, 2026 06:17 PM
Sponsored Links by Taboola