Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैसे टूटी इस फ्लॉप एक्टर की 24 साल पुरानी शाद? तलाक के बाद बीवी ने खोले सारे राज

Bollywood Flop Actor: बॉलीवुड के इस फ्लॉप एक्टर ने 2 साल पहले अपनी 24 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी और अपनी पत्नी से तलाक ले लिया था. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jan 25, 2026 19:26
Share :

Bollywood Flop Actor: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान का 2022 में पत्नी सीमा सचदेह के साथ तलाक हो गया था. सोहेल खान और सीमा सचदेह ने 24 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. यह बात उनके फैंस के हलक के नीचे नहीं उतरी. वहीं, अब तलाक के 3 साल बाद एक बार फिर सोहेल खान और सीमा सचदेह अपने तलाक की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सीमा ने खान परिवार, सलमान खान और सोहेल के साथ अपने रिश्ते और तलाक पर खुलकर बात की है. सीमा ने बताया कि 2022 में उन्होंने अपनी 24 साल लंबी शादी को तोड़ने का फैसला क्यों लिया.

सीमा ने कहा, ‘सिर्फ सलमान खान ही नहीं, पूरा खान परिवार बेहद सपोर्टिव था। दरअसल, सलमान ने एक बार मुझसे कहा था कि तुम लोग अलग हो या ना हो, लेकिन तुम हमेशा इन बच्चों की मां रहोगी. यह बात मेरे दिल में बस गई. सीमा सचदेह ने आगे कहा, ‘परिवार ने कई मौकों पर मेरा साथ दिया है. यहां तक कि जब सोहेल और मैं लड़ते थे तब भी वह अक्सर मेरे पक्ष में खड़े होते थे. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 25, 2026 07:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola