Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिग बॉस के 20वें सीजन ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड! सलमान खान के स्टारडम ने फिर मचाया तहलका!

Bigg Boss 20: सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड प्रीमियर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 11, 2026 16:11
Share :

Bigg Boss 20: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की शुरुआत हो गई है. सलमान खान ने 6 सितंबर को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर किया था, जिसने अब एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. टीवी की दुनिया में कई अलग-अलग तरह के रिएलिटी शो आते और जाते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को हर साल टीवी पर ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का इंतजार रहता है. हालांकि, इस बार ‘बिग बॉस 20’ को ऑडियंस कंटेस्टेंट्स की वजह से ट्रोल कर रही है. वहीं, इन सबके बीच सलमान खान का स्टारडम एक बार फिर शो की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है.

बता दें कि ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन के ग्रैंड प्रीमियर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर किसी रिएलिटी शो की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक के सबसे बड़े रिएलिटी शो लॉन्च का रिकॉर्ड बना दिया है. मतलब 20वें सीजन में पहुंचने के बावजूद शो का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसकी शुरुआत ने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2026 04:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola