Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kala Hiran फिल्म मामले में हुई सलमान खान की बड़ी जीत, HC ने दिया टीजर हटाने का आदेश

सलमान खान को 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने फिल्म से जुड़े लिंक एक्स (X) और यूट्यूब से हटाने का आदेश देते हुए मेकर्स को फटकार लगाई.

---विज्ञापन---

Salman Khan-Kala Hiran Film
Salman Khan-Kala Hiran Film

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ सलमान खान ने अदालत में याचिका दायर की थी, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली है. कोर्ट ने फिल्म से जुड़े लिंक एक्स (X) और यूट्यूब से हटाने का आदेश दिया है. साथ ही मेकर्स की इस हरकत पर कड़ी फटकार भी लगाई है.

कोर्ट ने लगाई फटकार

काला हिरण फिल्म मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्ममेकर अमित जानी के वकील से कहा, “आपको इस बात से हौसला मिल रहा है कि पिछली बार कोई आदेश पारित नहीं हुआ था। आपको लगता है कि आप कानून से ऊपर हैं. आप हर रोज बदतर होते जा रहे हैं। आप किसी आम व्यक्ति के साथ भी ऐसा नहीं कर सकते.”

---विज्ञापन---

इस सुनवाई के दौरान अमित जानी के वकील ने कहा कि फिलहाल सिर्फ फिल्म का टीजर जारी किया गया है. उन्होंने दलील देते हुए कहा, “यह सिर्फ एक टीजर है. इसमें कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिया गया है. इसमें कोई डीपफेक या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया वीडियो भी नहीं है. सार्वजनिक घटनाओं पर आधारित कहानी दिखाने पर किसी का विशेष अधिकार नहीं हो सकता.”

सलमान खान के वकील ने किया विरोध

इस पर सलमान खान के वकील ने विरोध जताते हुए कहा कि भले ही फिल्म में उनका नाम नहीं लिया गया है, लेकिन उनकी पहचान और छवि का सीधे तौर पर इस्तेमाल किया गया है. इतना ही नहीं, एक्टर के वकील ने यह भी तर्क दिया कि उन पर दर्ज चार मामलों में से तीन मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, जबकि चौथे मामले में सजा पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद फिल्म में उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे उनकी छवि पर सीधा असर पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

क्या है काला हिरण विवाद?

बता दें कि ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होने के बाद विवाद शुरू हुआ था. पोस्टर में अभिनेता काशिफ इकबाल सलमान खान के लुक में नजर आए थे. उन्हें हूबहू सलमान खान की तरह दिखाया गया था और उनके हाथ में सलमान जैसा ब्रेसलेट भी दिखाया गया. वहीं, टीजर में ‘लॉयन बिश्नोई’ नाम का एक किरदार दिखाया गया, जिसे कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित बताया गया है. इसी वजह से सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अदालत का रुख किया.

यह भी पढ़ें- ‘लॉक अप 2’ में पलटा पूरा गेम, हर्षद-योगेश की दमदार वापसी, इन 2 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की शो से हुई छुट्टी

---विज्ञापन---
First published on: Jul 27, 2026 01:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola