Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंसी में दिन-रात ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग करती थीं कियारा आडवाणी, लेकिन कैसे?

कियारा आडवाणी और यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' जल्द थिएटर में दस्तक देने वाली है. हाल ही में फिल्म से जुड़ा कियारा ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

Kiara Advani Toxic
कियारा आडवाणी ने गीतू मोहनदास और को-स्टार यश की तारीफ की

Kiara Advani Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है, फिल्म कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक ऐसे किस्से को शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन में कियारा का खुलास

चेन्नई में हुए ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के प्रमोशनल इवेंट में कियारा आडवाणी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने सबसे पहले अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अपने परिवार के बाद फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास और को-स्टार यश को दी थी.

---विज्ञापन---

कियारा के प्रेग्नेंसी के खुलासे पर गीतू-यश का रिएक्शन

कियारा ने बताया कि जब उन्होंने गीतू और यश को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, तो दोनों का रिएक्शन उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने कहा कि उस वक्त गीतू ने फिल्म की शूटिंग, बढ़ते खर्च या लॉजिस्टिक्स के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा. वह सिर्फ कियारा की खुशी में खुश थीं.

क्यों गीतू-यश की आंखों में आए आंसू?

कियारा के मुताबिक, उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर गीतू और यश की आंखों में आंसू आ गए थे. गीतू ने उन्हें कहा था कि वह अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और खास दौर से गुजरने वाली हैं. कियारा ने बताया कि यश का रिएक्शन भी उनके दिल को छू गया और इस पूरे अनुभव से उन्हें समझ आया कि यश और गीतू दोनों अच्छे कलाकार के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं.

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने गीतू और यश की क्यों की तारीफ?

कियारा ने गीतू मोहनदास की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ बहुत अच्छी इंसान भी हैं. उन्होंने कियारा से कहा था कि वह सेट पर आराम से आएं, जो मन करे खाएं और अपनी सेहत व जिंदगी के इस खास फेज का ध्यान भी रखें. इसके बाद दोनों ने मिलकर फिल्म को पूरा किया.

यश और कियारा की फिल्म में दिखेगी जोड़ी

फिल्म में कियारा आडवाणी ‘नादिया’ के किरदार में नजर आएंगी. वहीं यश फिल्म में लीड रोल में हैं. कियारा की बातों से साफ है कि ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग उनके लिए सिर्फ एक फिल्म का एक्सपीरियंस नहीं, बल्कि जिंदगी के बेहद खास दौर की याद भी बन गई है.

---विज्ञापन---

फैंस को फिल्म का इंतजार

बहरहाल, फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और देखना दिलचस्प होगा कि यश और कियारा की यह जोड़ी पर्दे पर कितना कमाल दिखा पाती है.

First published on: Aug 25, 2026 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola