Mahhi Vij: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में धमाल मचा रहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) को बाहर एक तगड़ा झटका लगा है. शो में अपने एग्रेसिव और बॉसी अवतार से सुर्खियां बटोर रहीं माही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है. कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए (Yung DSA) को खरी-खोटी सुनाने और अमन गांधी (Aman Gandhi) के साथ विवाद खड़ा करने के बाद अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट के बंद होने से इंटरनेट पर तहलका मच गया है.
इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ अचानक बंद
माही विज का इंस्टाग्राम हैंडल सर्च करने या उनकी आईडी लिंक पर क्लिक करने पर सिर्फ ब्लैंक पेज शो हो रहा है. शो के दौरान बाहर उनका अकाउंट डिसेबल होने से फैंस हैरान हैं कि इसे डिलीट किया गया है या फिर कम्युनिटी गाइडलाइन्स के चलते यह बैन हुआ है.
टीम और जय भानुशाली की चुप्पी
अकाउंट गायब होने के बाद जहां माही की टीम ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, वहीं उनके एक्स-हसबैंड जय भानुशाली की तरफ से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. बता दें कि जनवरी 2026 में ही दोनों ने अपने तलाक का ऐलान किया था, जिसकी चर्चा बिग बॉस के घर में भी हो रही है.
सालों बाद स्वीकारा ‘बिग बॉस’ का ऑफर
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज को मेकर्स सालों से ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच कर रहे थे. प्रीमियर डे पर माही ने खुलासा किया था कि वे खुद को मेंटली तैयार नहीं मान रही थीं, इसलिए ऑफर रिजेक्ट कर रही थीं. आखिरकार इस सीजन में उन्होंने एंट्री ली और पहले दिन से ही छाई हुई हैं.
अमन गांधी संग हुआ नया विवाद
शो में माही विज का रौद्र और बॉसी नेचर लगातार चर्चा में है. अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे और लव गिल से बहस के बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं. हालिया एपिसोड में उन्होंने कंटेस्टेंट अमन गांधी को ‘नामर्द’ कहकर एक नया और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.
कैप्टेंसी टास्क में फूटा गुस्सा
कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने यंग डीएसए को जमकर खरी-खोटी सुनाई. हालांकि, कुछ व्यूअर्स उनके इस बेबाक और बोल्ड अंदाज को सपोर्ट भी कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया से उनके गायब होने ने इस पूरे ड्रामा को और रहस्यमयी बना दिया है.