Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

CHAUHAAN Title Announcement: ‘जुम्मा-चुम्मा दे दे…’ करते हुए अजय देवगन ने निकाली पत्थरबाजों की हेकड़ी, देखें वीडियो

CHAUHAAN Title Announcement: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म टाइटल 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो कर दिया गया है. जिसमें, अजय कश्मीर के पत्थरबाजों की हेकड़ी निकालते दिखाई दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

CHAUHAAN Title Announcement: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर बदमशों और गुंडों की पिटाई करते हुए नजर आएंगे. जहां फैंस अजय देवगन की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इंतजार कर रहे हैं, वहीं, इस बीच अजय ने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है. अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म की घोषणा एक अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज करते हुए की है, जिसमें, अजय कश्मीर के पत्थरबाजों की हेकड़ी निकालते दिखाई दे रहे हैं. उसका ये अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए एक नजर इस फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो पर डालते हैं.

जबरदस्त टाइटल अनाउंसमेंट…

अजय देवगन की इस फिल्म का टाइटल ‘चौहान’ है, जिसका अनाउंसमेंट वीडियो जिया स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन का कूल एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. इस वीडियो की शुरुआत कश्मीर के पत्थरबारों के आतंक से होती है, जिसके बैकग्राउंड में अजय की आवाज में नेरेशन चल रहा होता है. इसी बीच वीडियो में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ का पॉपुलर सॉन्ग ‘जुम्मा-चुम्मा दे दे’ बजता है, और इसी के साथ वीडियो में अजय देवगन की एंट्री होती है, जहां अजय बोलते हैं, ‘बता दो पठान को कि चौहान आया है.’ इस वीडियो को देखकर साफ है कि ये फिल्म भारत-कश्मीर मुद्दे पर आधारित होगी.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘चौहन’ का ये अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही फैंस के बीच भी अब इस फिल्म और इसके वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अजय देवगन ने अपने पिता स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के जन्मदिन पर फैंस को ये गिफ्ट दिया है. अजय की फिल्म ‘चौहन’ 1 अक्टूबर 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नीरज यादव के डायरेक्शन में बन रही इस एक्शन फिल्म को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशू शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं.

First published on: Jun 25, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola