Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 16:‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद इन सितारों की बदली किस्मत, ‘बिग बॉस 16’ में आएंगे नजर!

Bigg Boss 16 Confirm Contestants: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’(Bigg Boss 16) बहुत जल्द एक नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो के इस सीजन को भी भाईजान सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते नजर आएंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कई सेलेब्स के शामिल होने की […]

---विज्ञापन---

Bigg Boss 16 Confirm Contestants: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’(Bigg Boss 16) बहुत जल्द एक नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो के इस सीजन को भी भाईजान सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते नजर आएंगे। हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

इससे पहले भी कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं, जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते है। हालांकि उन खबरों पर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नही आई है। इसी बीच शो के कंटेस्टेंटस को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। मौजूदा मिली खबरों के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) के दो कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस 16 के लिए चुन लिया गया है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएअक्षय कुमार को अनुपमा ने बांधी राखी, एक्टर ने रुपाली गांगुली को लगाया गले

 

---विज्ञापन---


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीवी के मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के दो प्रतियोंगियों का नाम बिग बॉस 16 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहा है। इस लिस्ट में जहां पहला नाम फैसल शेख (Faisal Shaikh) उर्फ मिस्टर फैजू (Mister Faisu) का हैं, तो वहीं दूसरा नाम कनिका मान (Kanika Mann) का आ रहा है।

---विज्ञापन---

 

खबरों की माने तो ये दोनों शो के कंफर्म कंटेस्टेंटस हैं। हालांकि इसपर अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कनिका मान, पंजाबी और टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस टीवी के कई शोज में काम कर चुकी हैं। टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’(Guddan Tumse Na Ho Payega)में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं बात करें अगर फैसल शेख की तो उनकी भी फैन फॉलोविंग कुछ कम नहीं है। ‘टिक टॉक’ (Tik Tok) से अपनी पहचान बनाने वाले फैजू आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएपूजा बनर्जी ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, फैंस बोले-‘सुपर हॉट’

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---


इन दोनों के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के वन ऑफ द बेस्ट कंटेस्टेंट मोहित मलिक (Mohit Malik) के भी शो में शामिल होने की उम्मीद है। खबरों कि माने तो शो में हिस्सा लेने को लेकर मोहित मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि शो के रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन खबरें यह भी आ रही हैं कि 1 अक्टूबर से इस शो को टेलीकास्ट करने की तैयारी कर ली गई है। शो का पिछला सीजन भी अक्टूबर में ही रिलीज किया गया था।

 

---विज्ञापन---

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

---विज्ञापन---

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2022 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola