Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alia Bhatt Gucci Cruise 2024 Fashion Show: पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आईं आलिया भट्ट, पर ट्रांसपेरेंट बैग ने चुरा ली लाइमलाइट

Alia Bhatt Gucci Cruise 2024 Fashion Show: बीते कुछ वक्त से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मेट गाला 2023 (Met Gala) में डेब्यू किया। उसके बाद उन्हें हाउस ऑफ गुच्ची (Gucci) की पहली इंडियन ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। दोनों ही कारणों के चलते आलिया भट्ट खूब सुर्खियां बटोर […]

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Gucci Cruise 2024 Fashion Show: बीते कुछ वक्त से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मेट गाला 2023 (Met Gala) में डेब्यू किया। उसके बाद उन्हें हाउस ऑफ गुच्ची (Gucci) की पहली इंडियन ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। दोनों ही कारणों के चलते आलिया भट्ट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बनीं गुच्ची की इंडियन ब्रांड एम्बेसडर (Alia Bhatt Gucci Cruise 2024 Fashion Show)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को हाल ही में हाउस ऑफ गुच्ची की पहली इंडियन ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। मैगजीन से लेकर सोशल मीडिया तक आलिया भट्ट के ही चर्चे हैं। इस बीच उन्होंने इसके फंक्शन में शिरकत की है। यह फंक्शन 16 मई को रखा गया। आलिया इस खास फंक्शन के लिए सियोल में पहुंची थीं।

---विज्ञापन---

ट्रांसपैरेंट बैक पर टिकीं निगाहें

इस दौरान एक्ट्रेस का लुक एक बार फिर चर्चा में है। बता दें आलिया ने इस खास पल के लिए पोल्का-डॉट्स कटआउट के साथ सिल्वर लाइनिंग ड्रेस सिलेक्ट की थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक प्लेटफॉर्म हील्स पेयर किए थे। उनकी पर्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि आलिया भट्ट को गुच्ची क्रूज 2024 फैशन शो में वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके चलते उन्हें इतालवी फैशन हाउस के साथ अपने पहले टूर पर देखा गया। आलिया भट्ट का ट्रांसपेरेंट बैग गुच्ची जैकी का 1961 ट्रांसपेरेंट था। इसके साथ उन्होंने बोल्ड आईलाइनर और पोनीटेल बांधकर हेयर डू किया हुआ था। क्लासी मेकअप में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

---विज्ञापन---

लाइन में हैं ये फिल्में

बात करें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो अब वो रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगी। इसके अलावा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ लो ‘जी ले जरा’ (Zee Le Zara) में दिखाई देगीं। बता दें कि आलिया भट्ट ने पिछले साल एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी और कपल 2020 में एक बेटी के पैरेन्ट्स बने हैं।

First published on: May 17, 2023 12:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola