थलापित विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज को लेकर बीते लंबे वक्त से विवाद चल रहा था. फिल्म की रिलीज काफी टाइम से उटकी हुई थी. इतना ही नहीं इस बीच मूवी की छोटी सी क्लिप भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी, जिसपर भी काफी बवाल खड़ा हुआ था. अब आखिरकार इस मूवी को रिलीज डेट मिल गई हैं. सेंसर बोर्ड के साथ लंबी लड़ाई के बाद इसकी सिनेमाघरों में दस्तक देने की डेट कंफर्म हो गई है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक थलापति की आखिरी फिल्म जन नायकन 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन यह जल्द ही की जाएगी.
बता दें कि फिल्म जन नायकन केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. यह थलापति की आखिरी फिल्म है, जिससे फैंस के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज है. जिसके कारण इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिल सकती हैं. हालांकि बीते दिनों इस फिल्म की एक क्लिप लीक हो गई थी, जिससे थोड़ा बहुत कलेक्शन पर असर पड़ सकता है. लेकिन अगर इसे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है.
राजनीति पर ध्यान देंगे थलापति
वहीं, जैसा कि जन नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है. क्योंकि एक्टर अब अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे. उन्होंने बीते साल ही फिल्मों से अपने संन्यास की अनाउंसमेंट कर दी थी. इतना ही नहीं इस मूवी की रिलीज के बाद तमिलनाडु चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे, तो देखना काफी दिलचस्प होगा कि विजय की पार्टी को चुनाव में कैसा परिणाम मिलेगा.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन एच वनोथ ने किया है. इस मूवी में विजय एक एक्स पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म में बॉबी देओल भी दिखाई देंगे, जो कि एक विलेन के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा पूजा हेगड़े भी फिल्म में दिखाई देंगी. साथ ही ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम रोल में होंगे. बता दें कि फिल्म पहले 2026 की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट टाल दी गई.
यह भी पढ़ें- इस फेमस सिंगर का हुआ निधन, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा