Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुपरस्टार महेश बाबू को ईडी ने थमाया समन, जानें क्या है पूरा मामला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर महेश बाबू के लिए ईडी (ED) ने समन जारी किया है। उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

south superstar mahesh babu summoned
south superstar mahesh babu summoned

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को ईडी ने समन थमा दिया है। उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद के ईडी ऑफिस में मौजूद होने के कहा गया है। बता दें कि इसे साईं सूर्या डेवलपर्स और सुहाना ग्रुप से जुड़ा हुआ मामला बताया जा रहा है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं….

महेश बाबू को क्यों भेजा गया समन

महेश बाबू को ईडी ने समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला हैदराबाद के दो रियल एस्टेट ग्रुप, साईं सूर्या डेवलपर्स और सुहाना ग्रुप से जुड़ा हुआ है। ईडी की जांच के दायरे में इन कंपनियों द्वारा की गई फाइनेंशियल एक्टिविटी और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग शामिल हैं। ईडी के अनुसार, महेश बाबू को इन कंपनियों का प्रचार करने के लिए करीब 5.9 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस रकम में से एक बड़ी राशि नकद में दी गई थी, जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपए कैश में एंडोर्समेंट के लिए दिए गए थे।

---विज्ञापन---

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

ईडी को संदेह है कि प्रचार के नाम पर दी गई यह रकम मनी लॉन्ड्रिंग यानी अवैध धन को वैध बनाने को लेकर जुड़ी हो सकती है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महेश बाबू को कैश में दी गई राशि काले धन को सफेद करने की योजना का हिस्सा थी। इस बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मामले की जांच जारी है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jaat Vs Kesari Chapter 2 BO Collection: ‘जाट’ ने ‘केसरी 2’ को चटाई धूल, जानें कैसी रही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

27 अप्रैल को होगी पूछताछ

ईडी ने महेश बाबू को पूछताछ के लिए समन भेजा है। एक्टर को 27 अप्रैल को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि उनसे प्रचार डील, भुगतान का तरीका और कंपनियों के साथ उनके संबंधों के बारे में सवाल किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हें तुम्हारे पिता की तरह मार दिया जाएगा…’ बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को किसने दी जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

First published on: Apr 22, 2025 08:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola