Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं RB Choudary जिनकी सड़क हादसे में गई जान? सदमे में परिवार और सेलेब्स

मनोरंजन जगत में एक बार फिर मातम पसर गया है, जहां फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने शख्स का निधन हो गया है, फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

RB Choudary Death News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. इस खबर के सामने आते ही फिल्म जगत, उनके परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई. आरबी चौधरी साउथ सिनेमा का बड़ा नाम थे, और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों को भी बनाया था.

कब हुआ हादसा?

मंगलवार शाम आरबी चौधरी राजस्थान के पाली जिले में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. बताया जा रहा है, कि वे लीलाम्बा गांव में एक पारिवारिक इवेंट में शामिल हुए थे, और वहां से सोजत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान ब्यावर के रायपुर के पास उनकी स्कॉर्पियो कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकरा गई. हादसा इतना भयानक था, कि गाड़ी बुरी तरह टूटफूट गई, और आरबी चौधरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री से गहरा था नाता

बता दें, आरबी चौधरी का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित प्रोड्यूसर्स में लिया जाता था. उन्होंने अपने करियर में तमिल, तेलुगु और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया. उनकी पहचान सिर्फ एक सफल प्रोड्यूसर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में भी थी. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी गहरी पकड़ थी, और कई बड़े सितारे उनके साथ काम कर चुके थे.

इंडस्ट्री में बेटे का है दबदबा

आरबी चौधरी के परिवार का भी फिल्म जगत से गहरा नाता है. उनके बेटे जीवा और जिथन रमेश साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं. पिता के अचानक निधन की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. वहीं, साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है, और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

---विज्ञापन---

सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे आरबी चौधरी

फिल्मों के अलावा आरबी चौधरी सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते थे. वे तमिलनाडु सीरवी समाज के अध्यक्ष भी थे, और समाज के लोगों को जोड़ने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती थी. यही वजह है, कि उनके निधन से सिर्फ फिल्म जगत ही नहीं, सामाजिक स्तर पर भी बड़ी क्षति मानी जा रही है.

इंडस्ट्री में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, आरबी चौधरी का पार्थिव शरीर जयपुर से चार्टर्ड प्लेन के जरिए चेन्नई ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन से साउथ सिनेमा ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है. हलांकि, उनसे जुड़ी यादें उनके परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच हमेशा रहेंगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 02:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola