---विज्ञापन---

‘राजेश खन्ना सीखाते थे गलत शब्द..’, जानें क्यों इस एक्ट्रेस ने काका को कहा ‘अनपढ़ गुंडा’

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार हुआ करते थे. उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्मों में काम किया है और उन्होंने इस दौरान कई हसीनाओं के साथ भी एक्ट किया है. हालांकि हाल ही में एक एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. इतना ही नहीं उन्हें अनपढ़ गुंडा भी कहा है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने सुपरस्टार के लिए ऐसा क्यों कहा है.

मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को लेकर किया था खुलासा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की. जो इन दिनों अपने हालिया इंटरव्यू के चर्चा में बनी हुई हैं. जिसमें उन्होंने एक्टर को लेकर कई बातें कही हैं. इतना ही नहीं उन्होंने राजेश खन्ना के अकेलेपन को लेकर भी बात की है और इसे उनके कर्मों का फल बताया है. उन्होंने कहा कि वह एक बिगड़े हुए बच्चे थे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया कि एक्टर उन्हें गालियां देना सिखाते थे.

---Advertisement---

मौसमी ने अमिताभ और राजेश संग इन फिल्मों में किया काम

मौसमी चटर्जी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने तमाम शानदार फिल्मों में काम किया है और एक्टिंग में भी वह कमाल है. उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र से लेकर, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है. वह मंजिल, रोटी कपड़ा और मकान, पीकू, हमशक्ल, भोला भाला, प्रेम बंधन जैसी फिल्में कर चुकी हैं.

मौसमी चटर्जी करियर

मौसमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में आई फिल्म बालिका वधू से की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और वह रातों रात एक स्टार बन गई थी. इसके बाद उन्हें तमाम ऑफर्स भी आए. इतना ही नहीं वह 70 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक थी. वह साल 2025 की फिल्म आरी में भी दिखाई थीं.

---Advertisement---

मौसमी ने की अमिताभ और राजेश की तुलना

वहीं, उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना के साथ काम करने और अन्य चीजों को लेकर तुलना की थी. साथ ही ये भी बताया कि वह सेट पर कैसे रहते थे और किस तरह से बर्ताव करते थे. एक्ट्रेस ने बताया, " अमिताभ बच्चन को मैंने कभी नहीं देखा, चमचा-चमची के साथ. मैंने उनके आस पास कभी ऐसे दोस्त नहीं देखे जिसकी जरूरत न हो, लेकिन राजेश खन्ना के साथ मैं उन्हें अक्सर देखती थी. उन्हें हमेशा ही अटेंशन और लाड़ प्यार चाहिए होता था.

राजेश खन्ना सिखाते थे गालियां

मौसमी ने आगे कहा, " सफलता के बाद भी अमिताभ बच्चन ने जमीन से जुड़े रहना सीखा. लेकिन राजेश खन्ना इसमें नाकाम रहे. वह सफलता के नशे में चूर हो गए थे. कहते हैं न कि एक अनपढ़ गुंडा और एक पढ़े लिखे गुंडे में बहुत फर्क होता है. दुख होता है कि इतनी सक्सेस देखने के बाद भी राजेश खन्ना बुरी तरह नीचे गिरे. मौसमी ने आगे कहा, " वह मुझे गालियां सिखाते थे. वह हंसते थे क्योंकि मैं उन्हें यूं ही बोल देती थी मैं. मैं भोली थी. मुझे उनका मतलब नहीं पता था.

First published on: May 10, 2026 08:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.