Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mahesh Babu के सुपरहिट गाने से जुड़े इस कलाकार का निधन, फैंस को लगा बड़ा झटका

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' का सुपरहिट गाना 'कुरची मदथापेटी' एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है, लेकिन इस बार वजह बेहद दुखद है.

---विज्ञापन---

Kurchi Madathapetti Artist Passes Away: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Kaaram) का सुपरहिट गाना ‘कुरची मदथापेटी’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है, लेकिन इस बार वजह बेहद दुखद है. हैदराबाद से सामने आई खबर के मुताबिक, इस वायरल गाने के एक कलाकार का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया है. इस खबर के बाद मनोरंजन जगत और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

गाने को दर्शकों से मिला खूब प्यार

‘कुरची मदथापेटी’ गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था. शादी-पार्टियों से लेकर सोशल मीडिया रील्स तक, हर जगह इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. फिल्म में महेश बाबू और श्रीलीला (Sreeleela) की एनर्जी और डांस मूव्स ने फैंस को खूब इंप्रेस किया था. यही वजह रही कि ये गाना साल 2024 के सबसे वायरल तेलुगू गानों में शामिल हो गया.

---विज्ञापन---

किसने किया इस सॉन्ग को कंपोज?

इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर एस. थमन (S. Thaman) ने कंपोज किया था, जबकि इसके बोल रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे थे. वहीं साहिलि चागंती और श्री कृष्णा की आवाज ने इसे और ज्यादा खास बना दिया था.

कलाकार के निधन से फैंस भावुक

अब इस गाने से जुड़े कलाकार के अचानक निधन की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं, और गाने के पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है, कि जिस गाने ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया, आज उसी से जुड़ी ये खबर सभी को उदास कर गई है. फिलहाल, कलाकार के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम का माहौल है, और फैंस परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 21, 2026 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola