Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gold की तस्करी में फंसी मशहूर एक्ट्रेस, बैंगलोर पुलिस ने किया अरेस्ट; करीब 15 किलो सोना बरामद

Kannada Actress Ranya Rao Arrested: कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस सोने की तस्करी के लिए अरेस्ट हो गई हैं। बैंगलोर पुलिस ने एक्ट्रेस को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

---विज्ञापन---

Kannada Actress Ranya Rao Arrested: कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस बैंगलोर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार हो गई हैं। उनके पास से पुलिस ने 14.8  किलोग्राम गोल्ड बरामद किया है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं पुलिस ने एक्ट्रेस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि कन्नड़ की जानी-मानी एक्ट्रेस रान्या राव हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Farhan Azmi कौन? जिस पर गोवा पुलिस ने लगाए आरोप, सलमान खान की एक्ट्रेस के हैं अजीज

---विज्ञापन---

दुबई से आ रही थीं बैंगलोर

एक्ट्रेस एमिरेट्स की फ्लाइट में दुबई से बैंगलोर आई थीं। वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस पर अधिकारियों ने नजर रखी हुई थी। वो लगातार इंटरनेशनल ट्रिप कर रही थीं। इसके बाद उन्हें चेकिंग के दौरान बैंगलोर एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। वहीं अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस ने भारी मात्रा में अपने कपड़ों में सोना छुपाया हुआ था।

---विज्ञापन---

पुलिस ने बिछाया जाल

अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस 15 दिनों में चार बार दुबई की ट्रिप कर चुकी हैं। इसके बाद उन पर नजर रखी गई और उन्हें रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया गया। वहीं एक्ट्रेस ने चेकिंग से बचने के लिए फ्लाइट से उतरते ही दावा किया कि वो कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक की बेटी हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों से भी कॉन्टेक्ट किया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस अधिकारी इसकी भी जांच कर रहे हैं कि क्या उनके रिश्तेदार वाकई आईपीएस अफसर है या फिर उन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए ये प्लान अपनाया। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वो अकेली ऐसा कर रही थीं या फिर ये कोई बड़ा तस्करी रैकेट है। बता दें एक्ट्रेस को कन्नड़ मूवी ‘माणिक्य’ से जाना जाता है। इस मूवी में वो कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ नजर आई थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Abdu Rozik ने Laughter Chefs 2 से क्यों किया किनारा? वजह हुई रिवील

First published on: Mar 05, 2025 08:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola